लाइव न्यूज़ :

भोपाल और झालावाड़ में NIA की बड़ी कार्रवाई: हिज्ब-उत-तहरीर की आतंकी साजिश का खुलासा, कई ठिकानों पर छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2025 16:36 IST

सूत्रों के मुताबिक, हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्य भोले-भाले युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ भड़काने और शरिया कानून लागू करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

Open in App

इंदौर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और मध्यप्रदेश एटीएस ने शनिवार तड़के प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के खिलाफ भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उस समय की गई जब छह दिन पहले एनआईए ने भोपाल के अशोका गार्डन निवासी मोहसिन को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। 

मोहसिन से मिली अहम जानकारी के आधार पर एजेंसियों ने आज तड़के भोपाल के शाहजहानाबाद, ऐशबाग थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी बी-सेक्टर और बाग उमराव दूल्हा इलाके में अकरम के घर समेत तीन स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। एनआईए और एटीएस की टीमें सुबह छह बजे पहुंचीं और करीब साढ़े चार घंटे तक तलाशी अभियान जारी रहा। इसी तरह राजस्थान के झालावाड़ में भी दो ठिकानों पर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान एनआईए ने कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच एजेंसी को इनपुट मिला था कि हिज्ब-उत-तहरीर के कुछ संदिग्ध आतंकियों को राउंडअप करने की तैयारी थी और वे भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर उकसाकर देश में इस्लामिक स्टेट की स्थापना की साजिश रच रहे थे। 

संगठन युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ भड़काने और शरिया कानून लागू करने के लिए प्रेरित कर रहा था। केंद्र सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत पहले ही प्रतिबंधित कर रखा है, क्योंकि यह संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। 

एनआईए की यह कार्रवाई संगठन की गतिविधियों, नेटवर्क और उससे जुड़े सदस्यों की पहचान तथा आतंकी साजिशों को बेनकाब करने के लिए की गई है। जब्त किए गए डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

टॅग्स :एनआईएभोपालआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा