लाइव न्यूज़ :

NIA Raids: चकिया में एनआईए की छापेमारी, पीएफआई के दो सदस्य अरेस्ट, कपड़ा और बालू-गिट्टी व्यवसाय की आड़ में कर रहे थे...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2023 14:33 IST

NIA Raids: हाल में पकड़े गए मेहसी निवासी मो. याकूब की निशानदेही पर चकिया अफसर कॉलोनी से मो. शाहिद व मो. कैश को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब इन आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पीएफआई की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जानकारी के आधार पर अन्य जगह छापेमारी जारी है।

bihar NIA Raids: बिहार में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के चकिया में एनआईए व जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर पीएफआई के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। हाल में पकड़े गए मेहसी निवासी मो. याकूब की निशानदेही पर चकिया अफसर कॉलोनी से मो. शाहिद व मो. कैश को गिरफ्तार किया गया है।

अब इन आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों पर आरोप है कि ये कपड़ा व बालू-गिट्टी के व्यवसाय की आड़ में पीएफआई की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इनसे मिली जानकारी के आधार पर अन्य जगह छापेमारी जारी है। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी कांतेश मिश्रा ने की है। दरअसल, एनआईए की टीम को सूचना मिली थी कि पीएफआई के दो सक्रिय सदस्य चकिया में है।

जिसके बाद एनआईए की दो सदस्यीय टीम मोतिहारी पहुंची और एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से संपर्क किया। एसपी ने चकिया थाना के सहयोग से थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में छापेमारी की। जहां से शाहिद रेजा (20) और मो. कैफ को गिरफ्तार किया है। शाहिद के पास से एक कट्टा बरामद हुआ है।

एनआईए की इस छापेमारी के साथ ही नेपाल से जुड़े पूर्वी चंपारण इलाके में बड़े कनेक्शन का खुलासा हुआ है। एनआईए पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि पूर्वी चंपारण में पीएफआई के और सदस्य भी एनआईए के रडार पर हैं।

बता दें कि 19 जुलाई को एटीएस की टीम ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से पीएफआई के मुख्य सरगना याकूब को चकिया थाना क्षेत्र गवंद्रा गांव के मदरसे से गिरफ्तार किया था। याकूब की निशानदेही पर एनआईए की 2 सदस्यीय टीम ने पुलिस के सहायता से पीएफआई के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आगे कार्रवाई जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPFIबिहारएनआईएपटनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए