लाइव न्यूज़ :

NIA को मिली बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 2 सहयोगी मुंबई में हुए गिरफ्तार, आज होंगे कोर्ट में पेश

By आजाद खान | Updated: May 13, 2022 11:13 IST

आपको बता दें कि जिन दो आरोपियों को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गिरफ्तार किया है, उन पर जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और हिंसक आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने दाऊद इब्राहिम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले 09 मई को एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के करीब 20 ठिकानों पर भी छापा मारा था।

NIA on Dawood Ibrahim: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग डी कंपनी का अवैध कामकाज देखते थे। एनआईए अब इन लोगों को आज स्पेशल NIA कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग करेगी। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों पर जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और हिंसक आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उन में 59 साल के आरिफ अबुबकर शेख और 51 साल का शब्बीर अबुबकर शेख शामिल है। आपको बता दें कि इससे पहले एनआईए ने 09 मई को दाऊद इब्राहिम के करीब 20 ऐसे ठिकानों पर छापा मारा जहां पर उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन के सहयोगियों के मौजूद होने का शक था। इस दिन जिन इलाकों में छापेमारी हुई थी उन में मुंबई के नागपाड़ा, गोरेगाव, बोरीवली, सांताक्रुज, मुम्ब्रा और भिंडी बजार शामिल है। 

इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

आपको बता दें कि छोटा शकील के खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है। यह नोटिस पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट चलाने के आरोप में जारी किया गया है।  शकील पर जबरन वसूली, तस्करी और हिंसक आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इस सिलसिले में एनआईए ने इसी महीने मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन के शॉर्प शूटर्स और तस्करों के अड्डों पर छापा मारा था। यह गिरफ्तारी इस छापे मारी के बाद हुई है।  

गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने दाऊद इब्राहिम पर दर्ज किया था केस

आपको बता दें कि इससे पहले गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने दाऊद इब्राहिम पर केस दर्ज किया था जिस को लेकर जांच के साथ इसी महीने छापेमारी भी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एएमआई केवल दाऊद इब्राहिम पर ही नहीं बल्कि छोटा शकील, जावेद चिकना, टाइगर मेनन, दाऊद की मृत बहन हसीव पारकर के गतिविधियों पर भी एक्शन ली थी। बताया जाता है कि भारत में दाऊद के गैरकानूनी धंधों को छोटा शकील, जावेद चिकना, इकबाल मिर्ची और अन्य लोगों ने मिलकर खड़ा किया था। ये रसूखदार और बड़े बिजनेसमैन को निशाना बनाकर उनसे वसूली के साथ और भी अपराध करते थे। इन सब मामलों के अलावा दाऊद इब्राहिम पर और भी देश विरोधी अपराध को अंजाम देने का आरोप है। ऐसे में एएनआई द्वारा यह छापेमारी के बाद छोटा शकील की गिरफ्तारी हुई थी। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमुंबईपाकिस्तानInterpol
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए