लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आईपीएस अधिकारी को किया गिरफ्तार, दे रहा था लश्कर-ए-तयैबा को खुफिया जानकारी, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 22:21 IST

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। अरविंद दिग्विजय नेगी डेपुटेशन पर एनआईए में भी तैनात रहे हैं और कई आतंकी जांच में बतौर इन्वेस्टिगेटर शामिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी अरविंद नेगी इस समय एसडीआरएफ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थेएनआईए ने नवंबर 2021 में अरविंद नेगी के किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थीएजेंसी को पता चला था आईपीएस अधिकारी नेगी लश्कर-ए-तयैबा को गोपनीय जानकारी दे रहे थे

शिमला: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी इस समय एसडीआरएफ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। एनआईए ने नेगी के अलावा 5 अन्य लोगों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी अरविंद नेगी को हिमाचल प्रदेश सरकार ने एसडीआरएफ जुन्गा में बतौर कमांडेंट नियुक्ती दी थी।

एनआईए ने इस गिरफ्तारी से पहले नवंबर 2021 में अरविंद नेगी के किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। जिसमें एजेंसी को पता चला कि वो लश्कर-ए-तयैबा को गोपनीय जानकारी दे रहे थे। इस संबंध में एनआईए ने आईपीएस अरविंद के ठिकानों से महत्वपूर्ण गोपनीय दस्तावेज भी बरामद किये।

इस मामले में एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नेगी कथित तौर पर लश्कर को देश की सुरक्षा के संबंध में अनेक सूचनाएं पहुंचाते थे। अरविंद नेगी के बारे में अब तक जो जानकारी मिल पा रही है उसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी डेपुटेशन पर एनआईए में भी तैनात रहे हैं और कई आतंकी जांच में बतौर इन्वेस्टिगेटर शामिल रहे हैं।

इस मामले में एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईपीएस अरविंद दिग्विजय नेगी पर एनआईए ने 6 नवंबर 2021 को लश्कर-ए-तैयबा को मदद करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

आईपीएस अरविंद नेगी ओवर ग्राउंड वर्कर के तौर पर लश्कर को कई खुफिया सूचना मुहैया कराते थे। जिसके आधार पर आतंकवादी कई बार अपने नापाक इरादों में कामयाब भी हो जाते थे। 

टॅग्स :एनआईएIPSहिमाचल प्रदेशआतंकवादीआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी