लाइव न्यूज़ :

NIA ने हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्य को गिरफ्तार किया, ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराने के लिए कुख्यात है कट्टरपंथी संगठन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 1, 2023 17:53 IST

एनआईए के अनुसार ये संगठन भड़काऊ तकरीरों से लोगों का ब्रेन वॉश कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस संगठन का उद्देश्य शरिया कानून स्थापित करना है।

Open in App
ठळक मुद्देNIA ने कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के एक और सदस्य को गिरफ्तार कियासंगठन भड़काऊ तकरीरों से लोगों का ब्रेन वॉश कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता हैएचयूटी सदस्य सलमान को तेलंगाना के हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया

हैदराबाद: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को भोपाल और हैदराबाद में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति आतंकवादी मॉड्यूल की गैरकानूनी गतिविधियों को संचालित करता था। एनआईए ने कहा है कि भगोड़े एचयूटी सदस्य सलमान को तेलंगाना के हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया, जहां वह राजेंद्र नगर इलाके में छिपा हुआ था।

एनआईए ने इस साल 24 मई को कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू की थी और इसमें अब तक 16 गिरफ्तारियां कर चुकी थीं। हैदराबाद के राजेंद्र नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया सलमान एनआईए द्वारा हिरासत में लिया जाना वाला संगठन का 17वां सदस्य था। 

एनआईए की जांच से पता चलता है कि एचयूटी प्रभावशाली मुस्लिम युवाओं को संगठन में भर्ती करके गुप्त रूप से अपना संगठन और कैडर बनाने की कोशिश कर रहा था।राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी संगठन के बारे में बताया है कि इस संगठन का उद्देश्य शरिया कानून स्थापित करने के लिए भारत में संवैधानिक रूप से गठित सरकार को उखाड़ फेंकना था।

एनआईए ने सलमान को पकड़ने के लिए दो स्थानों पर तलाशी के बाद विभिन्न दस्तावेजों के साथ-साथ हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और एसडी कार्ड सहित आपत्तिजनक डिजिटल उपकरणों को जब्त कर लिया। 

एनआईए के अनुसार, सलमान एचयूटी के हैदराबाद स्थित मॉड्यूल का एक सक्रिय सदस्य था, जिसका नेतृत्व पहले से ही गिरफ्तार आरोपी सलीम कर रहा था। सलीम, सलमान और हैदराबाद मॉड्यूल के चार अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ, शरीयत के आधार पर खिलाफत स्थापित करने के उद्देश्य से अपनी तंजीम का विस्तार करने के लिए काम कर रहे थे।

ये संगठन भड़काऊ तकरीरों से लोगों का ब्रेन वॉश कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इससे पहले भोपाल से गिरफ्तार किए 10 में से 8 सदस्यों के बारे में पता चला था कि उनमें से 5 दूसरे धर्म से कनवर्ट होकर मुसलमान बने थे। इस संगठन के लोग हिंदू युवतियों से शादी करके उनका धर्म परिवर्तन कराते थे।

टॅग्स :एनआईएहैदराबादभोपालक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम