लाइव न्यूज़ :

खुद को यूके में सिविल इंजीनियर बता मैट्रिमोनियल साइट पर की महिला से ठगी, शादी के नाम पर आरोपी ने 15 अलग-अलग खातों में मंगवाए थे पैसे

By आजाद खान | Updated: January 17, 2022 16:45 IST

आरोपी ने खुद को ब्रिटेन में काम करने वाला सिविल इंजीनियर बताया था। इस पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप भी लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देमैट्रिमोनियल साइट पर एक महिला के साथ 62 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर इस अपराध को अंजाम दिया है।महिला को सामान भेजने के नाम पर उससे 15 अलग-अलग खातों में पैसे मंगवाए थे।

पुणे: महाराष्ट्र की एक महिला के साथ शादी के नाम पर 62 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, आरोपी उससे एक मैट्रिमोनियल साइट पर मिला था जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। महिला का आरोप है कि शख्स ने झूठी बात कह कर उसके साथ ठगी की है। आरोपी ने खुद को ब्रिटेन में काम करने वाले एक सिविल इंजीनियर बताया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला

महिला के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में उसकी जान पहचान एक शख्स से हुई जिसने खुद को ब्रिटेन में काम करने वाला सिविल इंजीनियर बताया था। मैट्रिमोनियल साइट पर हुई इस जान पहचान फोन कॉल और वीडियो कॉलिंग में भी बदल गई थी। महिला ने बताया कि उन दोनों के बीच बहुत दिनों तक बात हुई थी और उसे उस पर भरोसा हो गया था। उसने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया था और इस आड में वह इससे 62 लाख की ठगी की है। आरोपी ने महिला को यह कहा था कि वह भारत में सेटल होना चाहता है और वह उससे शादी भी रचाना चाहता है। महिला आरोपी के झांसी में आ गई और उसको पैसे दे दिए। महिला एक निजी कंपनी में मैनेजमेंट प्रोफेशनल है। 

15 बार अलग-अलग खाते में मंगाए पैसे

महिला का कहना है कि उस शख्स ने उससे 15 अलग-अलग खाते में पैसे मंगवाए थे। आरोपी ने उसे यह कहकर पैसे मंगवाए थे कि वह उसके लिए ब्रिटेन से कुछ सामान भेज रहा है जिसके लिए उसे कुछ टैक्स, फीस और चार्जेस देने पड़ रहे हैं। महिला को जब यह एहसास हुआ कि उसके साथ धोका हुआ है तो वह इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :Puneक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रMaharashtraPoliceUK
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज