लाइव न्यूज़ :

नेपाल के एक ट्विटर यूजर ने खुद को बताया बुल्ली बाई ऐप का 'असली मास्टरमाइंड', कहा फ्लाइट का खर्चा उठा लो तो कर दूंगा सरेंडर

By आजाद खान | Updated: January 6, 2022 10:17 IST

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि यह शख्स नेपाल का है और वह अपने काम को अंजाम इसी जगह से दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबुल्ली बाई ऐप विवाद में एक नया खुलासा हुआ है।एक ट्विटर यूजर ने इस विवाद का खुद को असल मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस अब @giyu44 ट्विटर अकाउंट की जांच में जुटी है।

नई दिल्ली: बुल्ली बाई ऐप विवाद में एक नया मोड आने से पुलिस भी हैरान हो गई है। इस मामले में लगातार तीन गिरफ्तारियों के बाद एक ट्विटर यूजर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि नेपाल का रहने वाला यह ट्विटर यूजर खुद को बुल्ली बाई ऐप का मास्टरमाइंड बता रहा है। इसने एक ट्विटर आईडी से यह खुलासा किया है। इस शख्स ने यह भी कहा किया है कि पुलिस ने इस मामले में बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें छोड़ देने की बात कही है। उसने पुलिस को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वे उन्हें नहीं छोड़ते हैं तो आगे चलकर वह ऐसे ऐप फिर से बनाएगा। पुलिस अब इस ट्वीट के आधार पर इसकी जांच में जुटी है। 

खुद को बुल्ली बाई ऐप का मास्टरमाइंड बताने वाले ने क्या कहा 

इस मामले में एक कई गिरफ्तारी होने के बाद एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि वह ही इस बुल्ली बाई ऐप का असल मास्टरमाइंड है। ट्विटर यूजर ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने जिसे मास्टमाइंड समझकर गिरफ्तार किया है वे असल में मास्टरमाइंड नहीं हैं, बल्कि बेगुनाह लोग हैं। उसने पुलिस को धमकी देते हुए कहा है कि गिरफ्तार लोगों को जल्दी से छोड़ दो वरना बुल्ली बाई 2.0 के लिए तैयार रहो। इसके साथ यूजर ने ऐप में इस्तेमाल किए गए वास्तविक यूजरनेम, पासवर्ड और सोर्स कोड को भी शेयर किया है और कहा है कि इस तरीके से उसने ऐप को बनाया और अपने काम करता था।

फ्लाइट का बंदोबस्त करोगे तो कर दूंगा सरेंडर

पुलिस के मुताबिक, यूजर ने @giyu44 ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि यह अपराधी नेपाल से अपने काम को अंजाम दे रहा है। आपको बता दें कि इस यूजर ने बताया उसे पहले पता नहीं था कि वह क्या कर रहा है। उसने यह भी कहा कि इस काम को करने के लिए वह अपने दोस्त विशाल व स्वाति के आईडी का इस्तेमाल करता था। यूजर ने यह भी बताया कि इस बारे में उसके दोस्तों को कुछ पता नहीं है। उसने यह भी खुलासा किया कि जब पुलिस उसके लिए फ्लाइट का बंदोबस्त करने के लिए तैयार हो जाएगी तब वह भी खुद को सरेंडर कर देगा। बता दें कि इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी है।  

टॅग्स :क्राइमबुल्ली बाई ऐप मामलामुंबईPoliceनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप