लाइव न्यूज़ :

4 लाख का लोन लेकर बैंक का चपरासी गया था दोस्त के साथ गोवा में कसीनो खेलने, हार के बाद पैसे चुकाने के लिए बैंक में ही कर डाली 9.75 लाख रुपए की चोरी

By आजाद खान | Updated: January 13, 2022 18:00 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपराधी गोवा के कसीनो में 4 लाख रुपए हार गए थे जिसे चुकाने के लिए इस चोरी को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक का चपरासी अपने दोस्त के साथ मिलकर बैंक में ही चोरी का प्लान बनाया था। इसमें इन दोनों ने 9.75 लाख रुपए की चोरी की है।पुलिस को इनके पास से 2 लाख रुपए कैश भी मिले हैं।

अहमदाबाद:गुजरात के अहमदाबाद में एक बैंक के चपरासी द्वारा लोन लिए हुए पैसे चुकाने के लिए बैंक में ही चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह चपरासी अपने दोस्त के साथ मिलकर 4 लाख रुपए पहले उधार लिए थे और फिर उसको गोवा के कसीनो में हार बैठा था। इसके बाद लोन लिए हुए पैसे को चुकाने के लिए चपरासी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बैंक में ही चोरी करने का प्लान बनाया और यह अपराध भी किया। बता दें कि चपरासी ने अपना गुनाह तब कबूला जब पुलिस ने चोरी के सिलसिले में बैंक स्टाफ से पूछताछ की थी। इस मामले में पुलिस ने चपरासी समेत उसके दोस्त पर केस दर्द कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 39 साल का विमल पटेल विजय सहकारी बैंक की कालूपुर शाखा में चपरासी के तौर पर काम करता था। विमल अपना दोस्त जाविद संघी के साथ गोवा में पार्टी करना और वहां पर कसीनो खेलना चाहता था। इसके लिए दोनों ने 4 लाख रुपए का लोन लिया था और गोवा गए थे। गोवा के कसीनो में 4 लाख रुपए गवाने के बाद उन लोगों को लोन के पैसे को लौटाने की चिंता होने लगी। लोन के पैसों को चुकाने के लिए दोनों ने बैंक में चोरी का प्लान बनाया था। 

ऐसे किया बैंक में चोरी

पुलिस ने बताया कि लोन के पैसे नहीं चुकाने पर उन लोगों ने बैंक में ही चोरी करने की ठान ली। इसके लिए बैंक में काम कर रहे विमल ने अपने दोस्त की मदद की और बैंक से कुल 9.75 लाख रुपए चोरी किए। इस घटना का खुलासा पुलिस को तब चला जब चोरी के बाद अधिकारी बैंक स्टाफ से पूछताछ कर रहे थे। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उनके पास से 2 लाख रुपए कैश भी बरामद किए है। 

टॅग्स :अहमदाबादक्राइमगुजरातक्राइम न्यूज हिंदीBankभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?