लाइव न्यूज़ :

New York: शराब पीकर पति करता था भारतीय महिला की हर रोज पिटाई, पिता को वीडियो भेज पीड़िता ने कर ली खुदकुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2022 07:29 IST

मृत महिला के पिता ने बताया कि उसका दमाद उसकी बेटी की रोज पिटाई करता था और उसके दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देपति की प्रताड़ना से तंग आकर न्यूयॉर्क में एक भारतीय महिला ने खुदकुशी कर ली है।आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था और मरने का कारण भी बताया था। आरोपी पर 50 लाख रुपए ससुराल से मांगने का आरोप है, फिलहाल वह न्यूयॉर्क में पुलिस हिरासत में है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र की एक महिला ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से तंग आकर न्यूयॉर्क में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

मनदीप कौर (30) ने तीन अगस्त को अपने पिता को एक वीडियो भेजने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। वीडियो में मनदीप ने अपने पति रणजोधवीर सिंह संधू पर वर्षों से उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। 

आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

नजीबाबाद के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और 498 ए (दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनदीप के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला न्‍यूयॉर्क का है। 

क्या है पूरा मामला

बिजनौर के नजीबाबाद के ताहरपुर निवासी जसपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि उनकी पुत्री मनदीप ने न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार दो अगस्त की देर रात एक वीडियो उन्हें भेजकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने बताया कि दो मिनट 49 सेकंड के वीडियो में मनदीप ने पति रणजोधवीर पर रोज-रोज पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी औरतों से अवैध संबंधों को लेकर टोकने पर रणजोधवीर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। 

2018 में दोनों गए थे अमेरिका

जसपाल सिंह ने बताया कि 2015 में उन्होंने मनदीप की शादी नजीबाबाद के गांव बढ़िया निवासी रणजोधवीर से की थी। 2018 में दोनों अमेरिका गये थे और रणजोधवीर ने ऋण लेकर ट्रक लिया था। दंपति की चार और छह साल की दो बेटियां हैं। 

ससुराल से मांगता था 50 लाख रुपए

सिंह ने कहा कि उनकी बेटी मनदीप बताती थी कि वह पिता से 50 लाख रुपए मंगाने के लिए मारपीट करता था। उसने वीडियो में कहा कि अब पति की पिटाई सहन नहीं होती है, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। जसपाल सिंह ने नजीबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मनदीप का अमेरिका में पोस्टमार्टम हो गया है और रणजोधवीर पुलिस हिरासत में है।

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशNew York Cityआत्महत्या प्रयासsuicide attempt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?