लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्कः ब्रुकलिन स्टेशन पर फायरिंग, 13 घायल, मौके से विस्फोटक बरामद, अलर्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2022 20:55 IST

न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई।विस्फोटक बरामद किया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था।

न्यूयॉर्कःअमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कई लोगों को गोली मारी गई। 13 लोग घायल हुए हैं। मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास '36 स्ट्रीट स्टेशन' से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया है। विभाग ने कहा कि इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं।

हालांकि, उनके जख्म किस तरह के हैं, इसका विवरण साझा नहीं किया गया है। कानून प्रवर्तक सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था, जिसने मास्क पहना हुआ था। वहीं, सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, इस घटना के बारे में अधिक विवरण तत्काल प्राप्त नहीं हो सका है। घटना के कारण सुबह के भीड़भाड़ वाले समय में इस स्टेशन पर ट्रेन की आवाजाही प्रभावित रही। न्यूयॉर्क शहर के मेयर इरिक एडेम्स के कार्यालय के पास घटना के संबंध में तत्काल अधिक विवरण उपलब्ध नहीं है। कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मेयर को मंगलवार सुबह की घटना से अवगत कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमेरिकाNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई