लड़की को मनचले करने लगे तंग, दिखाई बहादुरी, थप्पड़ लगाकर दोनों को पहुंचाया थाने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 28, 2018 10:08 AM2018-02-28T10:08:27+5:302018-02-28T10:13:39+5:30

दिल्ली स्थित करोल बाग के गफ्फार मार्केट का जहां एक लड़की अपने दोस्त के साथ घूम रही थी तभी एक युवक ने लड़की पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया।

New Delhi: Man Obscene comment over Woman; she slaps Man, Drags Him To Police Station | लड़की को मनचले करने लगे तंग, दिखाई बहादुरी, थप्पड़ लगाकर दोनों को पहुंचाया थाने

Pic:ANI video grab

नई दिल्ली, 28 फरवरी: दिल्ली में एक मनचले को युवती को छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। यह मामला है दिल्ली स्थित करोल बाग के गफ्फार मार्केट का जहां एक लड़की अपने दोस्त के साथ घूम रही थी तभी एक युवक ने लड़की पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। पहले तो लड़की ने उससे अनदेखा किया लेकिन फिर उसके दोस्त के साथ भी बदतमीजी करने लगा, और फिर लड़की का पीछा भी करने लगा। लड़की ने मनचले से पीछा छुड़ाने के लिए रिक्शा ले लिया। लेकिन वह फिर भी नहीं माना। तंग आकर लड़की रिक्शे से उतरी और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।  इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई ओए मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया वहां शिकायत दर्ज करा दी गई। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट किया, जिनमें एक का नाम मनीष और दूसरे का अभिषेक है।  दोनों ही युवक हरियाणा के चरखी दादरी के मूल निवासी बताए जा रही है।  

यह भी पढ़ें: होटल में नहाती हुई लड़की का बनाया MMS, स्टडी टूर पर दिल्ली आई थी छात्रा

हाल ही में दिल्ली में शर्मनाक हरकत सामने आई थी, जहां चलती बस में एक युवक ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के न केवल निजी अंग छुए, बल्कि उसके सामने हस्तमैथुन करने लगा था। इस संबंध में पीड़िता ने दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस के आयुक्त, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को ट्वीटर पर टैग किया गया था, लेकिन महिला आयोग के अलावा किसी अन्य ने पीड़िता से तीन दिनों तक कोई संपर्क नहीं किया। महिला आयोग द्वारा मामले में संज्ञान लिए जाने के बाद वसंत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: नामी मीडिया संस्थान के पत्रकार पर लगा रेप का आरोप, महिला ने कहा- एक साल से कर रहा था शोषण

बता दें कि 2017 के दिल्ली पुलिस के डेटा के मुताबिक, एक दिन में 5 से ज्यादा रेप केस रिपोर्ट होते हैं। ताजा उदाहरण हरियाणा के पंचकूला में देखने को मिला  था। यहां एक इलाके में नशे की हालत में  एक युवक सरेआम दो महिला पुलिसकर्मी के सामने हस्तमैथुन करने लगा था। इससे पहले पंचकूला सेक्टर-5 स्टेशन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल महिला सब इंस्पेक्टर के साथ किसी काम से स्कूटी पर  कहीं जा रहीं थी। जैसे ही वह पुरानी पंचकूला के रेड लाइट पर रुकीं तो वहीं रेड लाइट पर खड़ा एक युवक उन्हें काफी देर से घूर रहा था। इसके बाद उसने अपनी पैंट की जीप खोली और वह सबके सामने हस्तमैथुन करने लगा। शख्स की यह हरकत देखकर महिला पुलिसकर्मी भी दंग रह गईं। जिसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस को फोन करके सूचना दी। कुछ ही मिनटों में ही सूचना पाते ही पुलिस फौरन वहां आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तो वह नशे में था।

Web Title: New Delhi: Man Obscene comment over Woman; she slaps Man, Drags Him To Police Station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे