नामी मीडिया संस्थान के पत्रकार पर लगा रेप का आरोप, महिला ने कहा- एक साल से कर रहा था शोषण

By पल्लवी कुमारी | Published: February 18, 2018 10:38 AM2018-02-18T10:38:52+5:302018-02-18T10:52:22+5:30

दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक महिला पत्रकार ने नामी टीवी चैनल के एक पत्रकार पर रेप का आरोप लगाया है।

Delhi famous news channel journalist charged in rape case | नामी मीडिया संस्थान के पत्रकार पर लगा रेप का आरोप, महिला ने कहा- एक साल से कर रहा था शोषण

नामी मीडिया संस्थान के पत्रकार पर लगा रेप का आरोप, महिला ने कहा- एक साल से कर रहा था शोषण

दिल्ली,18 फरवरी। राजधानी दिल्ली में महिलाओं को लेकर हमेशा ही सवाल उठते रहते हैं । ताजा मामले में एक पत्रकार फंसते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक महिला पत्रकार ने नामी टीवी चैनल के एक पत्रकार पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  


नई दिल्ली अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बी के सिंह के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि वह 2016 में इस पत्रकार को जानती हैं और उसने चैनल में नौकरी की बात की थी। वहीं अप्रैल 2017 में वह चैनल में काम करने लगीं। आयुक्त बी के सिंह ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पत्रकार ने शादी का झांसा देकर 2017 के 9 जून को उसके साथ रेप किया था। इसके बाद भी कई बार पत्रकार ने महिला का शोषण किया है। 


आयुक्त बी के सिंह आगे बताया कि महिला का ऐसा दावा है कि उसे पिछले 2017 अक्टूबर में ही पता चला है कि आरोपी पत्रकार पहले से ही  शादीशुदा है। इतना ही नहीं उसके दो दो बच्चे भी हैं। महिला ने 13 फरवरी मंगलवार को आरोपी पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। जिसके बाद 17 फरवरी शनिवार की रात तुगलक रोड पुलिस थाने में पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  बीके सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है। हालांकि इस मामले पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

Web Title: Delhi famous news channel journalist charged in rape case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे