होटल में नहाती हुई लड़की का बनाया MMS, स्टडी टूर पर दिल्ली आई थी छात्रा

By पल्लवी कुमारी | Published: February 22, 2018 02:01 PM2018-02-22T14:01:05+5:302018-02-22T16:54:30+5:30

दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi kirtinagar ranchi student MMS in hotel bathroom, accused arrested | होटल में नहाती हुई लड़की का बनाया MMS, स्टडी टूर पर दिल्ली आई थी छात्रा

होटल में नहाती हुई लड़की का बनाया MMS, स्टडी टूर पर दिल्ली आई थी छात्रा

नई दिल्ली, 22 फरवरीः दिल्ली के कीर्ति नगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक होटल में नहाती हुई लड़की का एमएमएस बनाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसका एमएमएस तब तक बनाया, जब तक वह होटल में नहा रही थी। 

पुलिस के मुताबिक लड़की बाथरूम में नहाने गई थी। इसी बीच में ही लड़की ने देखा कि बाथरूम के रौशनदान पर मोबाइल की फ्लैश लाइट दिखाई दी। शक होने पर लड़की जल्दी बाथरूम से बाहर निकली और रूम में अपने दोस्तों को बताया। जिसके बाद पुलिस को फोन पर मामले की सूचना दी गई। कीर्ति नगर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक चेन्नई का रहने वाला है। जिसका नाम दीपक है।

पुलिस के मुताबिक छात्रा झारखंड रांची से दिल्ली अपने अन्य 140 साथियों  के साथ स्टडी टूर के लिए आई थी। यह ग्रुप कीर्तिनगर के एक होटल में रूका था। बुधवार 21 फरवरी सुबह जब लड़की बाथरूम गई तो उसे इस बात का शक हुआ कि कोई ऊपर से ताक-झांक कर वीडियो बना रहा है। जब उसने देखा तो रौशन दान मोबाइल का फ्लैश लाइट जल रहा था। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के पास से जो मोबाइल जब्त हुआ है, उसमें भी वीडियो के संकेत पाए गए हैं। आरोपी के साथ दो और अन्य साथी लड़के और भी थे। सभी चेन्नई के रहने वाले हैं और फर्नीचर का काम करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाकी दो अन्य साथियों के शामिल होने की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल इस मामले में आरोपी युवक और होटल के मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

Web Title: Delhi kirtinagar ranchi student MMS in hotel bathroom, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे