लाइव न्यूज़ :

पत्नी को बीमार बता कर फैक्टरी मैनेजर ने 15 साल की लड़की को पहले बुलाया अपना घर, फिर बीवी के सामने ही किया नाबालिग से रेप, बाद में मुंह में डाला तेजाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 08:46 IST

मामले में पुलिस ने बताया कि रेप करने के कुछ दिन बाद मैनेजर ने पीड़िता को रास्ते में रोका था और उसके मुंह में तेजाब डाल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली में फैक्टरी में काम करने वाली नाबालिग के साथ रेप हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को धोखे से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया गया है।आरोपी द्वारा रेप के बाद नाबालिग के मुंह में तेजाब भी डाला गया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की एक फैक्टरी में काम करने वाली 15-वर्षीया लड़की के साथ मैनेजर द्वारा ही कथित तौर पर दुष्कर्म करने और जबरन तेजाब पिलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

घटना के पीड़िता की हालत खराब हो गई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर कई धाराओं में मामला दर्ज भी किया है। 

क्या है पूरा मामला

इस घटना पर बोलते हुए पुलिस ने बताया कि फैक्टरी के प्रबंधक जय प्रकाश (31) को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रकाश ने पीड़िता को दो जुलाई को अपनी बीमार पत्नी से मिलाने के बहाने अपने घर पर बुलाया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही नाबालिग आरोपी के घर पहुंची, आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने ही उससे दुष्कर्म किया है। 

रेप के बाद मुंह में डाला तेजाब

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने बताया, "घटना के कुछ दिन बाद प्रकाश ने पीड़िता को तब रोका जब वह घर जा रही थी और जबरन उसके मुंह में तेजाब उड़ेल दी। घर पहुंचने पर पीड़िता बेहोश हो गई और उसे गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।"

 उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान गैर-सरकारी संगठन के सदस्य की उपस्थिति में शनिवार को दर्ज किया गया है। इसी के तहत आरोपी पर कार्रवाई हुई है। 

कई धाराओं में हुआ केस दर्ज

इस पर पुलिस ने बताया कि इस मामले में नागलोई पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा- 307 (हत्या की कोशिश), 376 (दुष्कर्म), 34 (समान मंशा) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बीच, दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में पुलिस को नोटिस जारी किया है। फिलहाल नाबालिग का इलाज चल रहा है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीNew Delhiरेपवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए