लाइव न्यूज़ :

नेपाल पुलिस के जवान अपनी हरकतों से नहीं आ रहे हैं बाज: घास काटने गई महिला के साथ किया मारपीट, विवाद बढ़ने पर किया हवाई फायरिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2020 15:27 IST

बिहार में नेपाल सीमा पर हाल के दिानों में तनाव की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बाद आज भारत-नेपाल सीमा के पास एक स्‍थानीय महिला पशु चारा के लिए घास काटने गई थी. नेपाल पुलिस ने उसे रोका। जब महिला ने भारतीय क्षेत्र में होने का हवाला दिया तो नेपाल पुलिस ने उसे व साथ में रहे उसके बच्‍चे को पकड़ लिया इसके बाद नेपाल पुलिस ने महिला से मारपीट की.

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल पुलिस के जवान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बॉर्डर पर घास काटने गई महिला के साथ मारपीट किया.

पटना: नेपाल पुलिस के जवान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बॉर्डर पर घास काटने गई महिला के साथ मारपीट किया. इस घटना में महिला का सिर फट गया है. महिला भी गुस्से में हंसुआ से नेपाल के जवान का हाथ काट दिया. जिसके बाद तनाव का माहौल हो गया है. यह घटना झरोखर के खरसलवा गांव के पास की है. नेपाल पुलिस ने उक्त महिला और उसके बच्चे को बंधक बना का पीटा, फिर विवाद बढ़ा तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. इसके बाद सीमा पर तनाव बढ गया.

यहां बता दें कि बिहार में नेपाल सीमा पर हाल के दिानों में तनाव की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बाद आज भारत-नेपाल सीमा के पास एक स्‍थानीय महिला पशु चारा के लिए घास काटने गई थी. नेपाल पुलिस ने उसे रोका। जब महिला ने भारतीय क्षेत्र में होने का हवाला दिया तो नेपाल पुलिस ने उसे व साथ में रहे उसके बच्‍चे को पकड़ लिया इसके बाद नेपाल पुलिस ने महिला से मारपीट की. घटना की जानकारी होने पर वहां भारतीय क्षेत्र के ग्रामीण जुट गए. इस मामले में ग्रामीणों व नेपाल पुलिस के बीच विवाद हो गया. शोर सुनकर नेपाली नागरिक भी जुटने लगे. इसके बाद नेपाल पुलिस ने हवाई फायरिंग कर कर दी. सूचना मिलने पर झरोखर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थानीय बीओपी के पदाधिकारी भी पहुंचे. इसके बाद महिला व उसके बच्‍चे को मुक्त कराया गया. घटना से सीमा पर तनाव बढ गया. घटना के बाद सीमा पर निगरानी कडी कर दी गई है. 

इस संबंध में पूर्वी चंपारण के एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि घटना शुक्रवार की है. महिला व बच्चे को मुक्त करा लिया गया है. उन्‍होंने नेपाल पुलिस की फायरिंग को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. तनाव को देखते हुए सिकरहना डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी को वहां भेजा गया है. रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी. घायल महिला को घोडासाहन पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यहां उल्लेखनीय है कि नेपाल पुलिस सीमा क्षेत्र में भारतीय नागरिकों को बंधक बनाने व फायरिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं. हाल ही में किशनगंज सीमा पर नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक किसान जख्मी हो गया था. नेपाली नागरिकों ने भी बिहार के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत भिखनाठोडी में सीता गुफा के पास भारतीय जमीन पर नया दावा ठोका तथा नेपाल के मंत्रियों व वहां के पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में सीमा पिलर को उखाड दिया. इसके बाद नेपाल ने बाढ के मौसम में तटबंध तोड देने तक की धमकी दी. दोनों देशों की सीमा पर हाल के दिनों में और भी कई घटनाएं हो चुकी हैं.  

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला