लाइव न्यूज़ :

Nepal minor girl: तस्कर चंगुल से बची नेपाल की नाबालिग लड़की?, जांच में एसएसबी ने मुस्लिम को पकड़ा, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2024 16:26 IST

Nepal minor girl: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं बटालियन के उप कमांडेंट दिलीप कुमार ने बताया कि रूपईडीहा (नेपाल-भारत सीमा) में व्यापार और पारगमन मार्ग पर स्थित चौकी पर जांच के दौरान नेपाली लड़की व साथी भारतीय युवक को रोका।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की नाबालिग है और नेपाल के दैलेख कस्बे के एक गांव की निवासी है।मुस्लिम नामक भारतीय युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कस्बे के बड़ा गांव मनखड्डा का रहने वाला है।लखीमपुर जिले का निवासी भारतीय युवक उक्त नाबालिग लड़की को नेपाल से लेकर आया था।

Nepal minor girl:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के निकट भारतीय सुरक्षा बलों ने एक नेपाली नाबालिग लड़की को कथित मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं बटालियन के उप कमांडेंट दिलीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात खुफिया सूचना के आधार पर, रूपईडीहा (नेपाल-भारत सीमा) में व्यापार और पारगमन मार्ग पर स्थित चौकी पर जांच के दौरान नेपाली लड़की व साथी भारतीय युवक को रोका।

उप कमांडेंट ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की नाबालिग है और नेपाल के दैलेख कस्बे के एक गांव की निवासी है। उन्होंने बताया कि उसे लेकर आया मुस्लिम नामक भारतीय युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कस्बे के बड़ा गांव मनखड्डा का रहने वाला है।

लखीमपुर नेपाल सीमा के निकट है। उन्होंने बताया कि भारतीय गैर सरकारी संगठन मानव सेवा संस्थान, सशस्त्र सीमा बल, उत्तर प्रदेश पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाइयां और बहराइच के रूपईडीहा थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई गहन पूछताछ के बाद पता चला कि लखीमपुर जिले का निवासी भारतीय युवक उक्त नाबालिग लड़की को नेपाल से लेकर आया था।

सुरक्षा बलों को संदेह हुआ कि यह मामला मानव तस्करी से संबंधित हो सकता है। इसके बाद, नाबालिग लड़की और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रूपईडीहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। रूपईडीहा थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की को बहराइच के वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीSSBनेपालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा