लाइव न्यूज़ :

नेल्लोरः सॉफ्टवेयर पेशेवर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, खुद को उड़ाया, इस कारण उठाया ये कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2022 21:46 IST

पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता ने उनकी शादी कराने से इनकार कर दिया था। दोनों एक ही समुदाय से थे और एसपीएस नेल्लोर जिले के तातीपरती गांव के निवासी थे

Open in App
ठळक मुद्देएम. सुरेश रेड्डी (30) और पी. काव्या (26) दोनों सॉफ्टवेयर पेशेवर थे।लड़का बेंगलुरु में जबकि लड़की पुणे में काम करती थी।बीते कुछ महीने से दोनों घर से काम कर रहे थे।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के एस.पी.एस नेल्लोर जिले में एक सॉफ्टवेयर पेशेवर ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता ने उनकी शादी कराने से इनकार कर दिया था। दोनों एक ही समुदाय से थे और एसपीएस नेल्लोर जिले के तातीपरती गांव के निवासी थे। आत्मकुरु के पुलिस उपाधीक्षक के. वेंकटेश्वर राव ने फोन पर बताया एम. सुरेश रेड्डी (30) और पी. काव्या (26) दोनों सॉफ्टवेयर पेशेवर थे और एक दूसरे के साथ संबंध में थे।

लड़का बेंगलुरु में जबकि लड़की पुणे में काम करती थी। लेकिन बीते कुछ महीने से दोनों घर से काम कर रहे थे। दोनों के परिवार कृषि से जुड़े थे लेकिन काव्या के माता-पिता ने कर्ज के चलते अपनी बेटी की शादी से इनकार कर दिया था। डीएसपी ने कहा, ''हो सकता है कि इससे परेशान होकर ही सुरेश रेड्डी ने गांव से एक देसी पिस्तौल खरीदी हो।

उसने दो गोलियां काव्या को मारीं, जिनमें से एक उसके माथे पर लगी। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। '' अधिकारी ने कहा कि प्रेमिका की हत्या करने के बाद लड़का कुछ दूर भागा और एक कुएं में कूद गया और खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने कहा , ''हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाहैदराबादबेंगलुरुPuneहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज