लाइव न्यूज़ :

बिहार: 10 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, मिठाई में मिलाता था बेहोशी की दवा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2018 20:33 IST

सिविल लाइंस के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना था कि शिकायत के आधार पर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App

पटना,7 अगस्त: बिहार के गया शहर के सिविल लाइंस थाने के ब्राह्मणी घाट मल्लाह टोली निवासी 10वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने मोहल्ले के ही मोनू नाम के लड़के के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

सिविल लाइंस के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना था कि शिकायत के आधार पर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में पीडिता का कहना है कि लडके के साथ उसकी लगभग डेढ़ साल से जान पहचान थी। आज जब वह रमना स्थित कन्या उच्च विद्यालय से निकली तो मोनू उसे स्कूटी पर बैठा कर स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर स्कूल के पास एक कमरे में ले गया। 

वहां लड़के ने उसे मिठाई खिलायी। मिठाई खाने के बाद वह अचेत हो गई। करीब तीन बजे जब उसे होश आया तो उसने घर पहुंच कर सारी बात अपने परिवार के लोगों को बताई। इसके बाद उसके पिता ने सिविल लाइंस थाने पहुंच कर युवक मोनू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पीडिता का यह भी कहना था कि मोनू उस पर अक्सर शादी के लिए दबाव बनाता था। सोमवार को भी उसके साथ स्कूटी से जाने के दौरान एक बार वह गाड़ी से कूद भी गई थी, लेकिन उसने फिर से उसे जबर्दस्ती स्कूटी पर बिठा लिया और कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने