लाइव न्यूज़ :

NEET परीक्षा पास करने वाले छात्र ने की भाई की हत्या, शव ठिकाने लगाने के लिए बैग में भरकर पहुंचा वृंदावन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 12, 2018 12:29 IST

खबरों के अनुसार, वृंदावन पुलिस ने विशाल त्यागी और उसके दोस्त पौरुष को गिरफ्तार किया है। ये दोनों दिपांशू नाम के युवक के शव को बैग में भरकर यमुना नदी में फेंकने जा रहे थे।

Open in App

लखनऊ, 12 जूनः उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक एक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पास करने वाले छात्र को गिरफ्तार किया गया है। अगर उसके अपराध की बात करें तो आपके सुनकर होश उड़ जाएंगे। दरअसल, वह एक बैग में शव लेकर घूम रहा था, जोकि दो टुकड़ों में काटा गया था। यह शव किसी और का नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई का था। 

खबरों के अनुसार, वृंदावन पुलिस ने विशाल त्यागी और उसके दोस्त पौरुष को गिरफ्तार किया है। ये दोनों दिपांशू नाम के युवक के शव को बैग में भरकर यमुना नदी में फेंकने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को शक होने पर उनका पीछा किया गया और वारदात का पूरा खुलासा हो गया। 

ये दोनों युवक ई-रिक्शे से यमुना नदी के तट पर जा रहे थे। बैग में खून के कुछ निशान लगे हुए थे। पुलिस ने ई-रिक्शे को रुकवाकर तलाशी ली और बैग को खुलवाया। जैसे ही बैग खुला तो पुलिस के शव देखकर होश उड़ गए। शव दो धड़ों में बंटा हुआ था। 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। विशाल त्यागी मृतक दीपांशू का चचेरा भाई है और यह भी ग्रेटर नोएडा मे ही रह रहा था। आरोपी विशाल का पिता पेशे से डॉक्टर है। जांच के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने शनिवार रात को 10 बजे युवक को एक फ्लैट में मौत के घाट उतारा है। उस समय वह नशे में धुत थे। 

पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपियों ने एकसाथ शराब पी और इसके बाद आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा यहां तक बढ़ गया कि आरोपियों ने दीपांशू का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को दो हिस्सों में काटा और बैग में भरकर टैक्सी के जरिए ग्रेटर नोएडा से वृंदावन पहुंचे। वृंदावन पहुंचने के बाद दोनों ने एक ई-रिक्शा किया और शव को गेस्ट हाउस ले गए, जहां उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

वृंदावन कोतवाली एसएचओ सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी विशाल ने इसी साल नीट की परीक्षा पास की है। उसके पिता गाजियाबाद में पेशे से डॉक्टर हैं और वह सेक्टर 23 में रहते हैं। इस मामले को लेकर मृतक की मां का कहना था कि उसका फोन बीती रात ही आया था और वह रो रहा था। मैं वहां ग्रेटर नोएडा मंगलवार को जाना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ही उसके साथ विशाल ने ये हरकत की। उसका कहना था कि उसे न्याय चाहिए और विशाल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।   लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?