लाइव न्यूज़ :

मैं माफी मांगता हूं, आर्यन खान के साथ सेल्फी लेना गलत था- एनसीबी गवाह केपी गोसावी

By अनिल शर्मा | Updated: October 26, 2021 08:55 IST

आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने के सवाल पर गोसावी ने कहा कि सेल्फी लेना गलत था। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। गोसावी ने कहा कि आर्यन मेरी कार से बाहर निकले उसी समय उनका पैर फिसल गया जिसके बाद उसने मेरा हाथ पकड़ कर सहारा लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे गोसावी ने कहा कि आर्यन के साथ सेल्फी लेना गलत था। मैं उसके लिए माफी मांगता हूंप्रभाकर द्वारा 25 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप पर गोसावी ने कहा कि ये सब प्रोपेगेंडा है

मुंबईः आर्यन खान ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी पर बीते रविवार उनके एक अंगरक्षक प्रभाकर सईल ने गंभीर आरोप लगाए। प्रभाकर ने गोसावी पर 25 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। प्रभाकर द्वारा लगाए आरोपों को लेकर बीबीसी मराठी से बात करते हुए गोसावी ने कहा है कि ये सब झूठ और प्रोपेगेंडा है। 

गोसावी पिछले 22 दिनों से फरार है। मुंबई पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। इसको लेकर गोसावी ने कहा कि वह 6 अक्टूबर को ही आत्मसमर्पण करने वाला था लेकिन उसी दिन फोन आया कि 'हम देखेंगे कि सरेंडर के बाद क्या करना है'। इसके बाद मैंने सरेंडर नहीं किया।

वहीं आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने के सवाल पर गोसावी ने कहा कि सेल्फी लेना गलत था। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। गोसावी ने कहा कि आर्यन मेरी कार से बाहर निकले उसी समय उनका पैर फिसल गया जिसके बाद उसने मेरा हाथ पकड़ कर सहारा लिया। गोसावी ने आगे कहा कि उस समय तक, उन्हें और मुझे नहीं पता था कि उनके खिलाफ कोई आरोप है या नहीं। इसलिए उनके चेहरे को मीडिया से बचाने के लिए हम उनका हाथ पकड़ ले गए।

गोसावी ने उस वीडियो को लेकर भी जवाब दिया जिसमें वह आर्यन खान को फोन पर बात कराते देखा गया है। गोसावी ने कहा कि  वीडियो लेने की इजाजत नहीं थी। आर्यन ने मुझे एक नंबर देकर कहा कि मेरी घर पर बात करवा दें। गोसावी ने कहा कि आर्यन ने मुझसे रोते हुए विनती की। उनका खाना आ गया था। रात के खाने से पहले उन्होंने कहा कि एक बार फोन दे दीजिए। उन्हें अपने घरवालों या किसी और से बात करनी थी। इसलिए मैंने उन्हें फोन दे दिया।

 

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए