लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शाहीनबाग में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो हीरोइन, 47 किलो संदिग्ध नशीला पदार्थ और 30 लाख कैश बरामद

By रुस्तम राणा | Updated: April 28, 2022 18:41 IST

दिल्ली के जामिया नगर, शाहीन बाग में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो की उच्च गुणवत्ता वाली हीरोइन सहित 30 लाख कैश और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को जब्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबरामद की गई हीरोइन की कीमत 400 करोड़ रुपये के करीबमामले में एक शख्स गिरफ्तार, अफगानिस्तान से दिल्ली लाई गई थी खेप

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीनबाग में एनसीबी ने 50 किलो की उच्च गुणवत्ता वाली हीरोइन बरामद की है। इसके अलावा 47 किलो संदिग्ध नशीला पदार्थ और कैश काउटिंग मशीन के अलावा 30 लाख ड्रग सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। एनसीबी दिल्ली जोन ने 27 अप्रैल को जामिया नगर, शाहीन बाग में एक आवासीय परिसर से इन चीजों को बरामद किया है। 

संघीय एंटी-नारकोटिक्स एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के उप महानिदेशक (संचालन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि दवाओं को बैकपैक, जूट बैग में रखा गया था और ई-कॉमर्स फर्मों के पैकेट में लपेटा गया था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन बुधवार को किया गया। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स भारत-अफगानिस्तान सिंडिकेट के माध्यम से देश में आई थी, जिसका भंडाफोड़ कर दिया गया है, आगे की जांच जारी है।

बरामद की गई हीरोइन की कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में सिंडिकेट तार यूपी, पंजाब और दिल्ली से जुड़े बताए जा रहे हैं। ज्ञानेश्वर सिंह, डीजीजी, उत्तरी क्षेत्र, दिल्ली की ओर से यह जानकारी दी गई है कि ये हेरोइन अफगनिस्तान से आया हुआ है और नकद हवाला चैनल से आया हुआ प्रतीत होता है। अभी हमने 1 व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। अभी तक की कार्रवाई से यह लगता है कि इसके पीछे एक अंतराष्ट्रीय संगठन का हाथ है और हम जल्द ही इसका पर्दाफाश करेंगे।

टॅग्स :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)दिल्लीShaheen Bagh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी