लाइव न्यूज़ :

सूखे नारियल में छिपाकर आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड भेजी जा रही थी ड्रग्स, एनसीबी और दिल्ली पुलिस ने तस्करी नेटवर्क को नष्ट किया, तीन पकड़े गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2024 09:51 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। तीन लोगों की गिरफ्तारी तथा मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल आने वाले 50 किलोग्राम रसायन की जब्ती के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को नष्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिलीएक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को नष्ट किया गयामादक पदार्थ सूखे नारियल में छिपाकर आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड भेजा जा रहा था

नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। तीन लोगों की गिरफ्तारी तथा मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल आने वाले 50 किलोग्राम रसायन की जब्ती के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को नष्ट किया गया है। 

यह रसायन ‘मिक्स फुड पाउडर’ और सूखे नारियल में छिपाकर आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड भेजा जा रहा था। एनसीबी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक (डीडीजी) ज्ञानेश्वर सिंह ने एक बयान में बताया कि इस संघीय मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधिकारियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क को तोड़ा है। 

उन्होंने कहा कि चार महीने पहले इन दोनों देशों के अधिकारियों ने सूचना दी थी कि भारत से सूखे नारियल के पाउडर में छिपाकर ‘भारी मात्रा’ में स्यूडोइफेड्राइन उनके यहां भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन प्रशासन से सूचना मिली कि इन खेपों का स्रोत दिल्ली है। सिंह ने बताया कि एनसीबी और विशेष शाखा के अधिकारियों ने कड़ियों को जोड़ा तथा 15 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुरा क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारा। 

उन्होंने बताया कि गोदाम से 50 किलोग्राम स्यूडोइफेड्राइन जब्त किया गया जिसे विभिन्न अनाजों के ‘फुड मिक्स’ के खेप में छिपाया जा रहा था। उनके अनुसार इस सिलसिले में तमिलनाडु के तीन लोगों को पकड़ा गया। सिंह ने कहा, "इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की पहचान एक तमिल फिल्म निर्माता के रूप में हुई है जो फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि स्यूडोइफेड्राइन के स्रोत का पता लगाया जा सके।"

डीडीजी के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों ने एनसीबी को बताया कि पिछले तीन सालों में उनके द्वारा स्यूडोइफेड्राइन की कुल 45 खेप भेजी गयी हैं। उनमें 3500 किलोग्राम से अधिक स्यूडोइफेड्राइन शामिल था जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000करोड़ रुपये है। स्यूडोइफेड्राइन का इस्तेमाल मेथामफेटामाइन बनाने में किया जाता है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)दिल्ली पुलिसऑस्ट्रेलियान्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने