लाइव न्यूज़ :

नवसारीः 26 वर्षीय बिहार निवासी युवक ने अपनी नाबालिग लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या की, खुद भी फांसी लगाकर दी जान, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 19:08 IST

बिलिमोरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक लगभग एक साल से लड़की के साथ रह रहा था और एक कारखाने में मजदूरी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार निवासी युवक ने लड़की का गला घोंट दिया और खुद भी फांसी लगा ली। बिलिमोरा शहर के पास अंटालिया गांव में रह रहे थे।लिव-इन-पार्टनर लड़की के बालिग होने के बाद शादी करने की योजना बना रहा था।

नवसारीःगुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा के पास 26 वर्षीय एक युवक ने अपनी नाबालिग लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिलिमोरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक लगभग एक साल से लड़की के साथ रह रहा था और एक कारखाने में मजदूरी करता था।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद बिहार निवासी युवक ने लड़की का गला घोंट दिया और खुद भी फांसी लगा ली। दोनों बिलिमोरा शहर के पास अंटालिया गांव में रह रहे थे। पास में रहने वाले युवक के एक रिश्तेदार का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि लिव-इन-पार्टनर लड़की के बालिग होने के बाद शादी करने की योजना बना रहा था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, लड़की ने युवक के रिश्तेदार को बताया था कि वह मादक पदार्थ लेने के बाद हिंसक हो जाता है और उसके साथ मारपीट करता है। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात युवक नशे की हालत में घर लौटा, जिसके बाद नाबालिग के साथ उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे ली। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार