लाइव न्यूज़ :

Navratri festival Surat: 17 वर्षीय लड़की से 3 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, दोस्त को भगाया और हैवानियत करने के बाद 2 फोन लेकर भागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 16:32 IST

Navratri festival Surat: वारदात के कुछ दिन पहले वडोदरा के बाहरी इलाके में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोचिंग कक्षा के बाद मित्रों से मिलने के लिए ‘किम’ गई थी।रात करीब साढ़े 10 बजे अपने दो दोस्तों के साथ आईसक्रीम खाई।बोरसारा गांव के पास सुनसान जगह पर बैठे हुए थे तभी तीन व्यक्ति उनके पास आए।

Navratri festival Surat:गुजरात के सूरत जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान दोस्तों के साथ गई 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितेश जोयसर ने कहा कि मंगरोल तालुका में मोटा बोरसारा गांव के बाहरी हिस्से में एक सुनसान इलाके में नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार रात करीब 11 बजे दुष्कर्म किया गया। घटनास्थल कोसम्बा थाना क्षेत्र के तहत आता है। इस वारदात के कुछ दिन पहले वडोदरा के बाहरी इलाके में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

उस वक्त वह भी अपने दोस्तों के साथ बाहर गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया, “ नाबालिग लड़की अपनी कोचिंग कक्षा के बाद अपने मित्रों से मिलने के लिए ‘किम’ गई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे उसने अपने दो दोस्तों के साथ आईसक्रीम खाई। वह और उसके दो (पुरुष) मित्र मोटा बोरसारा गांव के पास सुनसान जगह पर बैठे हुए थे तभी तीन व्यक्ति उनके पास आए।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों ने लड़की को पकड़ लिया जबकि उसके दोस्त वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर उसका तथा उसके दोस्तों के फोन लेकर फरार हो गए। जोसयार ने बताया, “ एक बाइक जब्त की गई है तथा दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

उनके पकड़े जाने के बाद हम तीसरे आरोपी को भी पकड़ लेंगे।” उन्होंने बताया कि लड़की के दोस्तों ने वहां से भागते हुए स्थानीय लोगों को इस बाबत जानकारी दी जो आंधे घंटे के अंदर इलाके में पहुंच गए और खोज अभियान शुरू किया। इस बीच पुलिस को भी सूचित किया गया।

जोयसर ने बताया कि सुबूत इकट्ठा करने के लिए श्वान दस्ते एवं फॉरेंसिक दलों को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं में आरोपियों के मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए