लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: प्रेमी पर लगातार बना रही थी शादी का दबाव; आरोपी सोसायटी गार्ड ने महिला को उतारा मौत के घाट, शव को झाड़ियों में फेंका

By अंजली चौहान | Updated: February 16, 2023 12:14 IST

हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे नवी मुंबई में पुरुष महिला के बीच संबंध के कारण महिला की हत्या प्रेमिका की हत्या करने का प्रेमी पर लगा आरोप आरोपी शख्स ने गला घोंटकर हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंका

नवी मुंबई:महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड पर सोसायटी में रहने वाली एक महिला की हत्या करने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। गुरुवार को नवी मुंबई की ओर से जानकारी दी गई कि 40 वर्षीय सुरक्षा गार्ड ने एक विवाहित महिला की कथित तौर पर गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है। 

बताया जा रहा है कि सोसायटी में रहने वाली विवाहित महिला और गार्ड के बीच संबंध थे। दोनों के बीच रिश्ता काफी समय पहले से चल रहा था। इस बीच महिला आरोपी राजकुमार बाबूराम पाल के ऊपर शादी का दबाव बनाने लगी।

पुलिस के अनुसार, महिला लगातार आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी और इससे आरोपी काफी परेशान हो गया। वह महिला से छुटकारा पाना चाहता था। उसने महिला के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया और सबूत मिटाने के लिए उसने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 

मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ कोलेकर ने बताया कि 12 फरवरी को ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर के कोपरखैरने इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए मामले की जांच की तो सारा मामला सामने आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :Navi Mumbaiक्राइममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने