लाइव न्यूज़ :

गर्दन में 'आरपार' हुई चाकू...फिर खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा शख्स! सगे भाई ने किया था हमला, जानिए हैरान करने वाली पूरी कहानी

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2023 11:55 IST

मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स पर उसी के भाई ने चाकू से हमला किया। चाकू शख्स के गर्दन में चुभ गई। इसके बाद गर्दन में फंसे चाकू के साथ शख्स खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा और आखिरकार उसकी जान बच गई।

Open in App

नवी मुंबई: मुंबई के उपनगरीय इलाके संपदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यवसायी पर उसी के सगे भाई ने चाकू से हमला कर दिया। घटना तीन जून की है। हमला उस समय किया गया जब शख्स सो रहा था। चाकू से वार शख्स के गर्दन पर किया गया था।

हालांकि, इस हालत में भी पीड़ित शख्स ने हिम्मत दिखाई और खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा। इस दौरान चाकू उसके गर्दन में ही फंसा रहा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शख्स का ऑपरेशन किया और उसकी जान बच गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एमपीसीटी अस्पताल (MPCT Hospital) में डॉक्टरों ने तेजस पाटिल की करीब चार घंटे सर्जरी की और उसके गर्दन से चाकू निकालने में कामयाब रहे। तेजस को सोमवार को एक नियमित कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया। तेजस के लिए अच्छी बात ये रही कि चाकू की चोट उसके मस्तिष्क को रक्त पहुंचाने वाली कई प्रमुख रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसेल्स) पर नहीं लगी थी।

संपत्ति विवाद: 28 साल के भाई ने किया हत्या का प्रयास

संपदा के व्यवसायी तेजस पाटिल को 28 साल के उसके भाई मोनीश ने शनिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर गर्दन में चाकू से हमला कर दिया था। तेजस ने अस्पताल के बिस्तर से बताया, 'मैं अभी भी सदमे में हूं कि मोनीश ने मुझे मारने की कोशिश की।' पाटिल ने आरोप लगाया कि मोनीश को पीने की समस्या रही है।

तेजस पाटिल ने बताया कि उन्होंने पहले मोनीश को अपने पानी के टैंकर आपूर्ति के व्यवसाय में भागीदार बनाया था। पाटिल ने कहा, 'वह बुरी संगत के कारण गंभीरता से काम नहीं करता था।' इस बीच सानपाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता के तहत 'हत्या के प्रयास' के आरोप में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है।

डॉक्टरों ने की पाटिल के सूझ-बूझ की तारीफ

वहीं, एमपीसीटी अस्पताल में डॉक्टरों ने पाटिल की सूझ-बूझ और गर्दन में चुभे चाकू के साथ तत्काल अस्पताल पहुंचने के उनके फैसले की तारीफ की। पाटिल ने अपने ससुर भूपेंद्र सिंह को भी फोन कर चाकू मार जाने की सूचना दी। घटना के समय पाटिल की पत्नी उल्वे में अपने माता-पिता के घर पर थी, जहां वह गर्भावस्था संबंधी जांच के लिए कुछ दिनों पहले गई थी। बहरहाल, सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किए जाने से पहले पाटिल को डॉक्टरों ने एक दिन के लिए मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। डॉक्टरों के अनुसार अब वह खतरे से बाहर हैं और दो दिन बाद उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

टॅग्स :Navi Mumbaicrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए