लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तालाब में नग्न हालत में मिली महिला की लाश, पुलिस ने की जांच तो सामने आया चौंकाने वाला सच

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 4, 2019 19:27 IST

तीन महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बीती 23 मई तो उसने फोन कर सुवर्णा को शराब पीने के लिए खुदिकपाड़ा गांव के तालाब के पास बुलाया। वहां दोनों ने शराब पी और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के मुताबिक उसने जब दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो महिला ने मना कर दिया। इस पर...

Open in App
ठळक मुद्देतालाब में नग्न हालत में मिली महिला की लाशपुलिस ने आरोपी को पकड़ सुलझाई हत्या की गुत्थी

24 मई की दोपहर, नवी मुंबई के खिदुकपाड़ा गांव का तालाब और उसमें नग्न हालत में उतराती महिला की लाश! जो भी राहगीर वहां से गुजरा, कदम खुद-ब-खुद ठिठक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में जो रिपोर्ट आई वो चौंकाने वाली थी। डॉक्टरों के मुताबिक 35 वर्षीय महिला की मौत पानी डूबने से हुई थी लेकिन जिस हालत में लाश मिली थी, उससे पुलिस के शक की शांत नहीं हुई और जांच आगे बढ़ाई। 

मिड-डे की खबर के मुताबिक जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती गई, महिला की मौत की गुत्थी में नए मोड़ आते गए और इसे सुलझाने में खाकी को 9 दिन लगे। 

दरअसल, 24 मई को कलमबोली इलाके के बल्केश्वर मंदिर से लौटने वाले राहगीरों को जब नग्न हालत में तालाब में उतराती हुई महिला की लाश दिखी तो उन्होंने फौरन पुलिस को इत्तेला दी। पुलिस ने लाश बरामद कर पनवेल रूरल हॉस्पिटल भेज दी। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत का प्राथमिक कारण डूबने का है। 

कलमबोली पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सतीश गायकवाड़ ने मीडिया को बताया कि चूंकि महिला की मौत डूबने से बताई गई थी लेकिन पुलिस को आत्महत्या के कारण इस पर यकीन नहीं हुआ। लाश की शिनाख्त के लिए एक टीम बनाई गई। 27 मई को पुलिस को मामले में पहला सुराग मिला। खुदिकपाड़ी गांव के पास रहने वाले एक शख्स ने महिला की पहचान की और बताया कि वह पास की बिल्डिंग मे किराए पर रहती थी। 

पुलिस को महिला के कमरे से आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिला। जिनके मुताबिक उसकी उम्र 35 वर्ष और नाम सुवर्णा कदम था। आधार कार्ड में रायगढ़ के चिंदरन गांव का पता लिखा था। पुलिस उस पते पहुंची और महिला के घरवालों और रिश्तेदारों ने उसकी शिनाख्त की। 

पुलिस ने जांच में पाया कि सुवर्णा एक तलाकशुदा महिला थी और लोगों के घरों में कामकाज कर जीवन-यापन करती थी। सुवर्णा की मां ने बताया था कि उसे तैरना आता था तो उसकी मौत डूबने से कैसे हो सकती है?

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि जिस दिन सुवर्णा की लाश मिली थी उसी दिन से गांव का एक शख्स 38 वर्षीय राम भोइर भी लापता चल रहा था। पुलिस जांच में पता लगाया था कि राम भोइर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह सुवर्णा के साथ पिछले तीन महीनों से अवैध संबंधों में था। राम गांव आया तो पुलिस ने 31 मई को उसे दबोच लिया। उसने सुवर्णा की हत्या करने की बात कबूली। 

उसने बताया कि तीन महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बीती 23 मई तो उसने फोन कर सुवर्णा को शराब पीने के लिए खुदिकपाड़ा गांव के तालाब के पास बुलाया था। वहां दोनों ने शराब पी और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के मुताबिक, उसने जब दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो महिला ने मना कर दिया। इस पर उसने सुवर्णा को और शराब पिलाई। इसके बाद नशे में धुत महिला को खूब मारा-पीटा और तालाब में धकेल दिया।

नशे में होने के कारण सुवर्णा तैर नहीं सकी और आरोपी ने उसके डूबने का इंतजार किया और फिर फरार हो गया। रात में करीब ढाई बजे आरोपी को याद आया कि वह सुवर्णा के कपड़े मौके पर ही छोड़ आया है तो वह फिर से वहां गया और कपड़े तालाब में फेंक आया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सबूत मिटाने और हत्या करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को 11 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए