लाइव न्यूज़ :

Navi Mumbai Police: फर्जी ग्राहक बन महिला को होटल पहुंचाता था ऑटो ड्राइवर, आठ महिलाओं को बचाया, देह व्यापार भंडाफोड़, सरगना शंभू उपाध्याय फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2024 17:43 IST

Navi Mumbai Police: गिरोह ऑनलाइन ग्राहकों को आकर्षित करने के बाद महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न 'लॉज' में भेज रहा है, जिसके बाद ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को होटल तक ले जाया करता था।नेरुल इलाके के शिरावने में एक कमरे से आठ महिलाओं को बचाया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ठाणेः नवी मुंबई पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं को बचाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इससे पहले ऑटो चालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक महिला को होटल के कमरे से बचाया था। नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह ऑनलाइन ग्राहकों को आकर्षित करने के बाद महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न 'लॉज' में भेज रहा है, जिसके बाद ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक फर्जी ग्राहक की मदद से उन्होंने हाल में ऑटो चालक प्रदीप यादव को पकड़ा है, जो महिलाओं को होटल तक ले जाया करता था। पुलिस ने यादव से पूछताछ के बाद सबसे पहले एक महिला को बचाया, फिर उसकी सूचना के आधार पर उन्होंने नेरुल इलाके के शिरावने में एक कमरे से आठ महिलाओं को बचाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने वहां से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान विष्णु उर्फ ​​विकास कुमार जानकी यादव (28) और इंद्रजीत इंद्रदेव प्रसाद (63) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गिरोह का संदिग्ध सरगना शंभू उपाध्याय फरार है। उन्होंने बताया कि तुर्भे पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम