लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबईः चार लोगों ने चोरी के शक में एक व्यक्ति को अगवा किया और पीट-पीट कर हत्या की, दुकान के बाहर से लोहे की छड़ें चुराने का आरोप लगाकर दीवार से धक्का दिया, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 19:01 IST

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), धारा 367 (व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाने के लिए अपहरण करना), धारा 342 (अवैध रूप से बंधक बनाकर रखना), धारा 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 506 (आपराधिक मंशा), धारा 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच की है।आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के दोस्त पर भी हमला किया।तीन आरोपियों को मंगलवार देर रात को गिरफ्तार किया गया।

ठाणेः महाराष्ट्र के नवी मुंबई में चार लोगों ने चोरी के शक में एक व्यक्ति को कथित रूप से अगवा कर लिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच की है, जिसमें आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के दोस्त पर भी हमला किया।

उसे गंभीर रूप से घायल किया। खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों को मंगलवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘इस मामले के संबंध में घायल व्यक्ति अनिल जाधव (26) ने शिकायत दर्ज कराई है, जो पेशे से मजदूर है।

शिकायत में जाधव ने कहा कि चार आरोपी उन्हें और उनके 35 वर्षीय दोस्त विनोद राठौड़ को एक दुकान में ले गए, जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।’’ वरिष्ठ निरीक्षक राजीव सेजवाल ने बताया कि आरोपियों ने राठौड़ को एक दीवार पर धक्का दिया, जिसके बाद वह गिर गये और बाद में उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हमले में जाधव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘चार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें से एक वेल्डिंग की दुकान का मालिक है। उसे शक था कि दो लोगों ने उसकी दुकान के बाहर से लोहे की छड़ें चुराई हैं। उसने तीन अन्य लोगों की मदद से दोनों को अगवा कर लिया और उनकी पिटाई की।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान दुकान मालिक दिनकर प्रल्हाद लावंड (42), अभिमन्यु बिहारी यादव (24) और राजकुमार श्रीरामधनी यादव (27) के रूप में हुई है। चौथे आरोपी गुलाब अमरसिंह चव्हाण उर्फ पिंटू चव्हाण को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), धारा 367 (व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाने के लिए अपहरण करना), धारा 342 (अवैध रूप से बंधक बनाकर रखना), धारा 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 506 (आपराधिक मंशा), धारा 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए