लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरोः पिछले साल सड़क हादसों में 1.54 लाख से अधिक लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2020 21:39 IST

59.6 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं ''तेज गति'' से वाहन चलाने के कारण हुईं, जिसमें 86,241 लोगों की मौत हुई और 2,71,581 घायल हुए। वर्ष 2018 में 1,52,780 जबकि वर्ष 2017 में 1,50,093 लोगों की सड़क हादसों में जान गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमौतों की कुल संख्या 4,21,959 रही, जिसमें सड़क हादसा, प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय लापरवाही के चलते मौत होना शामिल है।ट्रक अथवा लॉरी, कार और बसों से संबंधित मामले क्रमश: 14.6 फीसदी, 13.7 फीसदी और 5.9 फीसदी रहे।ओवरटेक करने से संबंधित मामले 25.7 फीसदी रहे, जिनके चलते 42,557 लोगों की मौत हुई और 1,06,555 लोग घायल हुए।

नई दिल्लीः देश में वर्ष 2019 में 4,37,396 सड़क दुघर्टनाएं हुईं, जिनमें 1,54,732 लोगों की मौत हुई जबकि 4,39,262 अन्य घायल हुए।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आयी है। इसके मुताबिक, 59.6 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं ''तेज गति'' से वाहन चलाने के कारण हुईं, जिसमें 86,241 लोगों की मौत हुई और 2,71,581 घायल हुए। वर्ष 2018 में 1,52,780 जबकि वर्ष 2017 में 1,50,093 लोगों की सड़क हादसों में जान गई थी।

एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक, वर्ष 2019 में दुर्घटनावश हुई मौतों की कुल संख्या 4,21,959 रही, जिसमें सड़क हादसा, प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय लापरवाही के चलते मौत होना शामिल है। इसी तरह, वर्ष 2018 में दुर्घटनावश कारणों से 4,11,104 की जबकि वर्ष 2017 में 3,96,584 लोगों की जान गई। आंकड़ों के मुताबिक, सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 38 फीसदी मामले दो पहिया चालकों से संबंधित रहे जबकि ट्रक अथवा लॉरी, कार और बसों से संबंधित मामले क्रमश: 14.6 फीसदी, 13.7 फीसदी और 5.9 फीसदी रहे।

एनसीआरबी के मुताबिक, खतरनाक अथवा लापरवाही से वाहन चलाने अथवा ओवरटेक करने से संबंधित मामले 25.7 फीसदी रहे, जिनके चलते 42,557 लोगों की मौत हुई और 1,06,555 लोग घायल हुए। इसके मुताबिक, केवल 2.6 फीसदी सड़क हादसों की वजह मौसम की खराब स्थिति रही।

आंकड़ों के मुताबिक, 59.5 फीसदी सड़क हादसे ग्रामीण इलाकों में सामने आए जबकि 40.5 फीसदी दुर्घटनाएं शहरी क्षेत्रों में हुईं। एनसीआरबी के वार्षिक आंकड़े के मुताबिक, वर्ष 2019 में कुल 27,987 रेल संबंधी दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 3,569 लोगों की मौत हुई और 24,619 घायल हुए।

इसी तरह, पिछले साल रेलवे क्रॉसिंग के 1,788 हादसे दर्ज किए गए, जिसके चलते 1,762 लोगों की मौत हुई और 165 लोग घायल हुए। आंकड़े के मुताबिक, इस तरह के सबसे अधिक हादसे (1,788 में से 851) उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज