लाइव न्यूज़ :

Watch: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गया था युवक, बच्चा चोर समझकर भीड़ ने कर दी जमकर पिटाई

By आजाद खान | Updated: September 26, 2022 11:46 IST

वायरल वीडियो में युवक को भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटते हुए देखा गया है। एक तरफ जहां कुछ लोग उसे मार रहे है तो दूसरी ओर उसे कुछ लोग उसे बचा भी रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ द्वारा एक युवक पिटता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक पर आरोप है कि वह एक बच्चा चोर है।

मुंबई:महाराष्ट्र के नासिक में भीड़ ने एक युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक पिटता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक बुर्का में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था जिसे लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद युवक की हालत बहुत ही गंभीर है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कुछ लोग एक युवक को पीट रहे है जो बुर्का पहने हुए है। एक तरफ जहां युवक को अपनी जान बचाते हुए भी देखा गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उसे भी बचा रहे है। लेकिन फिर भी भीड़ उसे पीट रही है और उसे लात और घूंसे से मार रही है। 

इस छोटे से वीडियो में लोग युवक को बेरहमी से पिटते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद भी किसी किस्म की कार्रवाई की बात अभी तक सामने नहीं आई है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज 18 लोकमत के अनुसार, नासिक के वडाला में भीड़ द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई की गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक पिटता हुआ दिखाई दे रहे है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक बर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन वहां मौजूद ने उसे बच्चा चोर समझा और उसे पकड़ लिया। इसके बाद इसकी लात और घूंसे से खूब पिटाई की गई। 

इसी मामले में अन्य मीडिया संस्था द्वारा यह दावा किया गया है कि इस घटना के बाद युवक की जान चली गई है। हालांकि यह बात स्पष्ट रूप से अभी तक साबित नहीं हुआ है और लोकमत हिन्दी इस बात की पुष्टी भी नहीं करता है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम