लाइव न्यूज़ :

नासिकः विवाह के लिए लड़कियों की तस्करी,  पांच सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़, महिला-पुरुष को 1.75 लाख रुपये में लड़की बेची, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 13:41 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन पाटिल ने बताया कि 23 जुलाई को जिले के ओझार से 14 वर्षीय एक किशोरी के लापता होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज से प्रियंका देवीदास पाटिल का पता लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देरत्ना वीरकम कोली की मदद से धुले जिले के शिरपुर में एक महिला और एक पुरुष को 1.75 लाख रुपये में लड़की बेच दी।रत्ना कोली और सुरेखाबाई जागो भिला को शिरपुर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को बताया कि उन्होंने अपहृत लड़की को शादी के लिए गुजरात के वडोदरा भेजा है।

नासिकःमहाराष्ट्र में नासिक ग्रामीण पुलिस ने विवाह के लिए लड़कियों की तस्करी में कथित तौर पर शामिल पांच सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन पाटिल ने बताया कि 23 जुलाई को जिले के ओझार से 14 वर्षीय एक किशोरी के लापता होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज से प्रियंका देवीदास पाटिल का पता लगाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मित्र रत्ना वीरकम कोली की मदद से धुले जिले के शिरपुर में एक महिला और एक पुरुष को 1.75 लाख रुपये में लड़की बेच दी।

पाटिल के मुताबिक, पुलिस ने जल्द ही रत्ना कोली और सुरेखाबाई जागो भिला को शिरपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपहृत लड़की को शादी के लिए गुजरात के वडोदरा भेजा है।

पाटिल के अनुसार, पुलिस के एक दल ने लड़की को अंततः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से छुड़ाया और नानूराम येदु मंसारे और गोविंद नानूराम मंसारे को पकड़ लिया। एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें शादी के लिए इच्छुक दूल्हों को बेच देते थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर पूर्व में कई लड़कियों का अपहरण करने का संदेह है। पाटिल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रगुजरातमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम