लाइव न्यूज़ :

नासिकः मेरी बेटी को भगाया?, पिता-पुत्र ने पड़ोसी गुलाब रामचंद्र वाघमारे की धारदार हथियार से हत्या, मृतक का सिर लेकर नानाशी पुलिस चौकी पहुंचे, लो जी काम तमाम...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2025 17:55 IST

सुरेश बोके (40) और बेटे ने पड़ोसी गुलाब रामचंद्र वाघमारे (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक का सिर और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार लेकर नानाशी पुलिस चौकी पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिता-पुत्र के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी कार में आग लगा दी।राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों को भी गांव में तैनात किया गया है।हत्यारे और वाघमारे दोनों पड़ोसी थे और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद था।

नासिकःमहाराष्ट्र के नासिक जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे ने अपने पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में मृतक का कटा हुआ सिर लेकर स्थानीय पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह डिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति के बेटे की उम्र की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सुरेश बोके (40) और उसके बेटे ने अपने पड़ोसी गुलाब रामचंद्र वाघमारे (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वे मृतक का सिर और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार लेकर नानाशी पुलिस चौकी पहुंच गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने आरोपी पिता-पुत्र के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी कार में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सुरक्षा कारणों से स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आस-पास के थानों के पुलिसकर्मियों और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों को भी गांव में तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्यारे और वाघमारे दोनों पड़ोसी थे और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद था। उन्होंने 31 दिसंबर को एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन बोके और उसके बेटे ने अपनी (बोके की) बेटी को भागने में मदद करने के संदेह में वाघमारे की हत्या कर दी।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाघमारे की पत्नी मीनाबाई (34) की शिकायत के आधार पर बुधवार रात पेठ पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, "बोके को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा कारणों से दोनों को डिंडोरी पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जायेगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहत्यामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए