लाइव न्यूज़ :

नासिक में सनसनी, बंद दुकान में मिले 8 कान सहित दिमाग और आंखें, दो डॉक्टरों से हो रही पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 09:01 IST

नासिक में एक बंद दुकान से मानव अवशेष मिले हैं। इसे डिब्बों में बंद कर रखा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुकान की मालकिन और उनके दो डॉक्टर बेटों से भी पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनासिक शहर के मुंबई नाका पुलिस थाने के पीछे की एक इमारत के तहखाने में मिले मानव अवशेष। दुकान कई सालों से बंद थी, लोगों की ओर से बदबू की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के लिए खोली थी दुकान।

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक शहर के मुंबई नाका पुलिस थाने के पीछे की एक इमारत के तहखाने में बनी दुकानों में रविवार रात आठ कान, दिमाग और आंखें मिलने से सनसनी फैल गई। यह दुकान कई सालों से बंद थी। दो दिन से बदबू से परेशान नागरिकों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने दुकान क्रमांक 20,21 की तलाशी ली तो डिब्बे में यह मानवीय अवशेष मिले।

शिकायत के बाद जब पुलिस पहुंची तो दुकान खोलने पर वहां कबाड़ पड़ा हुआ था। इसमें लकड़ी की सामग्री, लोहे की वस्तुएं पड़ी हुई थी। इसी में प्लास्टिक के दो डिब्बों से बदबू आ रही थी। पुलिस ने इसे खोला तो विशिष्ट प्रकार के रसायन में मानवीय अवययो को रखा हुआ पाया।

दुकान की मालकिन सहित डॉक्टर बेटों से पूछताछ

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुकान की मालकिन शुभांगिनी शिंदे सहित उनके दोनों डॉक्टर बेटों तो तलब किया। मामले की जांच अभी जारी है। शिंदे परिवार के दोनों ही बेटे शहर में डॉक्टर हैं। एक दांत का तो दूसरा नाक-कान-गला विशेषज्ञ है।

पुलिस को आशंका है कि कुछ साल पहले अध्ययन के लिए यह इंसानी अवयव यहां लाए गए होंगे। इस बीच डॉक्टर भाइयों से पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। वे यह भी नहीं बता पाए कि क्या दुकान को पहले किसी को किराये पर दिया गया था? पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, लेकिन अब तक कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इमारत के भूतल में स्थित दुकान में ये मानव अवशेष प्लास्टिक के दो पात्रों में रखे गये थे। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए मानव अवशेषों को आगे की जांच के लिए अपने अधिकार में ले लिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप