लाइव न्यूज़ :

Nashik Accident: टेम्पो-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2025 22:36 IST

Nashik Accident: मौके पर आपातकालीन कार्य चल रहा है और पुलिस फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटनाओं में घायलों की संख्या अधिक है। ट्रक को एक जीप ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब आयशर ट्रक को एक जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाओं में घायलों की संख्या अधिक है। मौके पर आपातकालीन कार्य चल रहा है और पुलिस फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। घायलों को एम्बुलेंस में लाया जा रहा है और अस्पताल में दोस्तों और परिवार वालों की भारी भीड़ है।

इस हादसे में मरने वाले 4 यात्रियों के नाम सामने आ गए हैं।

1) अतुल मांडलिक

2) संतोष मांडलिक

3) यश खरात

4) दर्शन घरटे।

महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका सर्किल में रविवार को एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई। उन्होंने बताया, ‘‘टेम्पो में 16 यात्री सवार थे, जो यहां सिडको क्षेत्र जा रहे थे।

वे निफाड में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में निवासियों और राहगीरों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने