लाइव न्यूज़ :

फोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 12:47 IST

नासिकः पुलिस ने सतपुर इलाके में बुजुर्ग के कार्यालय से कथित तौर पर एक टैबलेट चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देधमकी देकर 12 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश की थी। चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड जब्त किया था।रवींद्र गणपत एरंडे की महिलाओं और दोस्तों के 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले।

नासिकः महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा दी गई वसूली की शिकायत की जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब उसे ब्लैकमेल करने वालों से बरामद फोन, पेनड्राइव और टैबलेट से शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इसके बाद पीड़िताओं में से एक के सामने आने के बाद बुजुर्ग को ही यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सतपुर इलाके में बुजुर्ग के कार्यालय से कथित तौर पर एक टैबलेट चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश की थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड जब्त किया था।

इन उपकरणों की जांच करने पर शिकायतकर्ता रवींद्र गणपत एरंडे की महिलाओं और दोस्तों के 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले। पीड़िताओं में से एक ने एरंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके कई बार अलग-अलग होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद एरंडे को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 69 (धोखाधड़ी के साधनों का प्रयोग करके यौन संबंध आदि) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला है कि एरंडे ने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाए। पुलिस ने महिलाओं से एरंडे के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एरंडे ने इस सप्ताह की शुरुआत में सतपुर पुलिस थाने में अपने कार्यालय से अपना टैबलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसमें उसने कहा था कि उसने ब्लैकमेल करने वालों को पहले ही 10,000 रुपये का भुगतान कर दिया था और बृहस्पतिवार शाम को 50,000 रुपये सौंपने वाला था। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आकाश पुंडलिक बकरे, प्रकाश रामदास पनपाटिल, सूरज सुनील गवाई और श्रीपत भीमराव शिंदे को ब्लैकमेल और वसूली के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रNashik PolicePune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए