लाइव न्यूज़ :

Narmadapuram: सो रही थी मासूम, घर में घुसा 30 वर्षीय आरोपी अजय धुर्वे?, 6 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप, गला घोंटकर हत्या, शव को नहर के पास फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2025 15:36 IST

Narmadapuram: धुर्वे बच्ची के परिवार का परिचित है और वह उस समय घर में घुसा जब बच्ची और उसके परिजन सो रहे थे। उसने बच्ची का अपहरण किया, उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देगला घोंटकर हत्या कर दी। सुनसान जगह पर फेंक दिया।फांसी की सजा देने की मांग की।

Narmadapuram: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात को हुई और आरोपी अजय धुर्वे (30) को दिन में गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर अनूप उइके ने कहा, "धुर्वे बच्ची के परिवार का परिचित है और वह उस समय घर में घुसा जब बच्ची और उसके परिजन सो रहे थे। उसने बच्ची का अपहरण किया, उसके साथ बलात्कार किया।

फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को भोर में नहर के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" इस बीच, पीड़िता के परिजनों ने अपने घर के पास एक चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया और धुर्वे को फांसी की सजा देने की मांग की।

झारखंड में ऑटोरिक्शा चालक की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारिया इलाके में एक ऑटोरिक्शा चालक की हत्या में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संवाददाताओं को बताया कि जांच के दौरान एकत्र साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की एक टीम ने दो आरोपियों को डोबो पुल के पास से गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य को एक मंदिर के पास से पकड़ा गया। कौशल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बिना पंजीकरण वाला दोपहिया वाहन बरामद किया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?