लाइव न्यूज़ :

Narela Industrial Area in Delhi: गैस रिसाव और चारों तरफ मातम, श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत और 6 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2024 10:32 IST

Narela Industrial Area in Delhi: दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने सुबह करीब 8.30 बजे बताया कि दमकल विभाग की 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम अब भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देNarela Industrial Area in Delhi: नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।Narela Industrial Area in Delhi: इमारत से नौ लोगों को बचाया गया।Narela Industrial Area in Delhi: धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Narela Industrial Area in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में शनिवार तड़के आग लगने और फिर विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि सूखी मूंग दाल का प्रसंस्करण करने वाले श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में आग लग गई है। अधिकारी ने कहा कि आग ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ श्रमिक उसमें फंस गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने सुबह करीब 8.30 बजे बताया कि दमकल विभाग की 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि इमारत से नौ लोगों को बचाया गया और उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने इनमें से तीन लोगों श्याम (24), राम सिंह (30) और बीरपाल (42) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण पाइपलाइन में से एक से गैस का रिसाव होना है। उन्होंने बताया कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम