लाइव न्यूज़ :

27 साल के सुमित ने विशाल-हरीश के साथ मिलकर 19 वर्षीय पड़ोसी कपिल दहिया की गला घोंटकर मारा, नरेला-बवाना फ्लाईओवर के पास जली मोटरसाइकिल और अर्ध जला शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 12:13 IST

पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा सुमित को कथित रूप से बार-बार दी जा रहीं धमकियों और गाली-गलौज के कारण उसने अपनी और अपने भाई की जान को खतरा देखते हुए ये हत्या की।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल के बगल में दहिया का अर्ध जला शव मिलने के बाद ये मामला प्रकाश में आया।साथियों विशाल तथा हरीश ने पीड़ित की गला घोंटकर हत्या कर दी।तीन बजे सूचना प्राप्त हुई और पुलिस एक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में 19 वर्षीय पड़ोसी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने और उसे जलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित (27) ने अपने पड़ोसी कपिल दहिया की हत्या कर दी और उसने ये हत्या अपने अन्य साथियों की मदद से की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा सुमित को कथित रूप से बार-बार दी जा रहीं धमकियों और गाली-गलौज के कारण उसने अपनी और अपने भाई की जान को खतरा देखते हुए ये हत्या की।

पुलिस ने बताया कि 29 जून को नरेला-बवाना फ्लाईओवर के पास एक खुले मैदान में आंशिक रूप से जली हुई एक मोटरसाइकिल के बगल में दहिया का अर्ध जला शव मिलने के बाद ये मामला प्रकाश में आया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया सुमित ने दहिया को उस स्थान पर बुलाया था, जहां उसने और उसके साथियों विशाल तथा हरीश ने पीड़ित की गला घोंटकर हत्या कर दी।

अपराध पर पर्दा डालने के लिए शव को जला दिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर 29 जून को अपराह्न करीब तीन बजे सूचना प्राप्त हुई और पुलिस एक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

पीड़ित के पिता द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद, नरेला थाने में भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की धारा 103(1) (हत्या) और 238(बी) (अपराध के सबूतों को मिटाने, या अपराधी को छिपाने के लिए झूठी जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुमित को उत्तराखंड के हरिद्वार में ढूंढ़ लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान सुमित ने हत्या करने की बात कबूल कर ली...।’’

पुलिस ने सुमित का मोबाइल फोन और अपराध के दौरान पहने उसके कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि आधी जली हुई मोटरसाइकिल पीड़ित की थी। डीसीपी ने बताया कि फरार सह-आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि सुमित को दो दिन की पुलिस हिरासत में ले जाया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमर्डर मिस्ट्रीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम