लाइव न्यूज़ :

Nanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 11:17 IST

Nanded Honor Killing:  सक्षम और आंचल के भाई हिमेश ममीदवार के बीच झगड़ा होने के दौरान 27 नवंबर की शाम सक्षम की हत्या कर दी गयी थी।

Open in App

Nanded Honor Killing: अंतरजातीय संबंध को लेकर 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जबकि पुलिस ने उसके परिवार और प्रेमिका को सुरक्षा प्रदान की है। सक्षम टेट की पिछले सप्ताह उसकी प्रेमिका आंचल ममीदवार के परिवार वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इतवारा पुलिस थाने के निरीक्षक रामेश्वर खनाल ने नाम उजागर किए बिना बताया कि शुक्रवार के मामले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। खनाल ने बताया कि संघसेन नगर स्थित सक्षम के आवास पर दो पुलिसकर्मी चार घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेंगे, ताकि उसके परिवार को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान की जा सके।

कई सामाजिक संगठनों ने टेट परिवार और आंचल के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पता चला है कि आंचल के एक भाई को हत्या से कुछ देर पहले अपने एक दोस्त के साथ सक्षम के घर पर नजर रख रहा था। सक्षम और आंचल के भाई हिमेश ममीदवार के बीच झगड़ा होने के दौरान 27 नवंबर की शाम सक्षम की हत्या कर दी गयी थी। उस समय सक्षम अपने दोस्तों के साथ नांदेड़ के पुराने गंज इलाके में था।

हिमेश ने कथित तौर पर सक्षम को गोली मारी और फिर उसके सिर पर टाइल्स से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हिमेश, उसके भाई साहिल (25) और उनके पिता गजानन ममीदवार (45) को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सक्षम की हत्या के बाद, आंचल ने उसके शव से शादी कर ली और दावा किया कि इससे उनका प्यार "अमर" हो जाएगा। इस घटना ने सुर्खिया बटोरी थी।

टॅग्स :ऑनर किलिंगमहाराष्ट्रहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम