लाइव न्यूज़ :

नांदेड़ः रोने से नाराज होकर मां ने चार महीने की बेटी और दो वर्षीय बेटे को गला घोंटकर मार डाला, भाई के साथ मिलकर बच्चों के शव जलाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2022 19:33 IST

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला धुरपदबाई गनपत निमलवाड़ को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के शवों को ठिकाने लगाने में मदद करने को लेकर आरोपी महिला की मां और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 31 मई और एक जून को भोकर तालुका के पांढुर्ना गांव की है। 31 मई को रोने के कारण अपनी चार महीने की बेटी अनुसूया की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी।अगले दिन उसने भोजन के लिए रोने पर अपने बेटे दत्ता की हत्या कर दी।

नांदेड़ःमहाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के एक गांव में एक महिला ने बच्चों के रोने से नाराज होकर अपनी नवजात बेटी और दो वर्षीय बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी और उनके शवों को खेत में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भोकर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला धुरपदबाई गनपत निमलवाड़ को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के शवों को ठिकाने लगाने में मदद करने को लेकर आरोपी महिला की मां और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना 31 मई और एक जून को भोकर तालुका के पांढुर्ना गांव की है। अधिकारी ने बताया, ‘‘धुरपदबाई ने 31 मई को रोने के कारण अपनी चार महीने की बेटी अनुसूया की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी।

अगले दिन उसने भोजन के लिए रोने पर अपने बेटे दत्ता की हत्या कर दी।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने अपनी मां कोंडाबाई राजेमोद और भाई माधव राजेमोद के साथ मिलकर बच्चों के शव जला दिये। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब के होशियारपुर में चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

होशियारपुर जिले में एक किशोरी से उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथित घटना 30 और 31 मई की दरमियानी रात को हुई जब पीड़िता के माता-पिता राजस्थान में उसके दादा के घर गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की निवासी है और फिलहाल यहा रह रही है।

पुलिस ने बताया कि जब किशोरी आंगन में सो रही थी, तो उसके चचेरे भाई ने उसे घर की छत पर बुलाया और जब वह छत पर गई तो आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची से दुष्कर्म किया। मॉडल टाउन पुलिस थाने में बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज