लाइव न्यूज़ :

नांदेड़ः 2 बेटा उमेश-बजरंग ने पहले पिता रमेश सोनाजी लखे और मां राधाबाई लखे का गला घोंटने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 21:17 IST

Nanded: बेटों उमेश (25) और बजरंग (23) का शव गांव से कुछ किलोमीटर दूर मुगत रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला।

Open in App
ठळक मुद्देमुदखेड तहसील के ज्वाला मुरहर गांव स्थित उनके घर में एक पलंग पर बरामद किया गया।गला घोंट कर हत्या कर दी और बाद में दोनों ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।उमेश और बजरंग पर हत्या का आरोप लगाया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Nanded:महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की जांच में पता चला है कि दो भाइयों ने घर पर अपने माता-पिता का गला घोंटने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हत्या और आत्महत्या की घटना आर्थिक तंगी के कारण घटित हुई है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे, रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) का शव मुदखेड तहसील के ज्वाला मुरहर गांव स्थित उनके घर में एक पलंग पर बरामद किया गया जबकि बाद में, उनके बेटों उमेश (25) और बजरंग (23) का शव गांव से कुछ किलोमीटर दूर मुगत रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला।

बारड पुलिस थाने के निरीक्षक दत्तात्रेय मंथले ने बताया, "हमारी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि जब रमेश लखे और उनकी पत्नी राधाबाई लखे घर पर सो रहे थे तभी उनके बेटों (उमेश और बजरंग) ने उनका गला घोंट कर हत्या कर दी और बाद में दोनों ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।"

अधिकारी ने बताया कि रमेश लखे कथित तौर पर लकवाग्रस्त थे और लंबे समय से बीमार थे जिसके कारण उनके परिवार पर गहरा आर्थिक बोझ पड़ गया था। उन्होंने कहा कि जांच के तहत बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसमें उस दुकानदार का बयान भी शामिल है, जिससे दोनों भाइयों ने बृहस्पतिवार तड़के सुपारी के पैकेट खरीदे थे।

यह खरीदारी उन्होंने रेलवे ट्रैक की ओर जाते समय की थी, जहां उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि संभावना है कि आर्थिक दबाव के कारण बेटों ने अपने माता-पिता की हत्या की और इसके बाद खुद की जान ले ली। अधिकारी ने बताया कि उमेश और बजरंग पर हत्या का आरोप लगाया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट