लाइव न्यूज़ :

पति के साथ मिलकर पूर्व प्रेमिका ने प्रेमी को कुदाल से काटकर हत्या की, शव को 6 हिस्सों में काट कर बोरे में बंद कर अलग-अलग जगह फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2022 18:19 IST

बिहारः सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर एवं पूछताछ के क्रम में नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द निवासी रंजन कुमार एवं उसकी पत्नी ज्योति कुमारी को हिरासत में ले लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान नरेश चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र विकास चौधरी के रूप में की गई है। परिजनों ने युवक के लापता होने की रिपोर्ट सिलाव थाना में दर्ज कराई थी।शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पटनाः दिल्ली की श्रद्धा जैसी निर्मम हत्या की वारदात बिहार के नालंदा जिले में सामने आई है। यहां पति के साथ मिलकर पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके शरीर का छह टुकड़ा कर अलग अलग जगह ठिकाने लगा दिया।

गुरुवार को नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी छिलका के पास बोरे में बंद मिले हाथ और पैर के बाद रविवार को धड़ और सिर मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान का दावा कर रही है। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव निवासी नरेश चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र विकास चौधरी के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि विकास चौधरी के परिजनों ने युवक के लापता होने की रिपोर्ट सिलाव थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग के रूप में सामने आया। जहां विकास को प्रेम करना पड़ा महंगा। दरअसल, विकास चौधरी बुधवार की देर शाम से लापता हो गया था।

गुरुवार की रात विकास चौधरी के कटे हुए हाथ और पैर को दीपनगर के मेघी गांव के पास से बरामद किया गया था, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच धड़ को दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो सिर को पटना के पुनपुन स्थित नदी में बोरे में बन्द अवस्था में बरामद किया गया।

पुलिस ने जब इस केस में शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। विकास की प्रेमिका ज्योति देवी और उसके पति रंजन ने मामले को पर्दाफाश किया। प्रेमी विकास चौधरी प्रेमिका ज्योति से मिलने उसके ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव पहुंच गया था। इस बात की भनक ज्योति के पति को लग गई।

फिर क्या था मामला जानते ही वो भड़क गया और पत्नी के साथ मिलकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सूत्रों की माने तो विकास का अवैध संबंध ज्योति से शादी के पूर्व से ही चल रहा था। ज्योति के मायका में विकास चौधरी किराए पर रहकर 10 साल पूर्व कंपटीशन की तैयारी करता था। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बीच दोनों की शादी हो गई। बावजूद प्रेम प्रसंग का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर एवं पूछताछ के क्रम में नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द निवासी रंजन कुमार एवं उसकी पत्नी ज्योति कुमारी को हिरासत में ले लिया गया है।

हत्यारोपी से पूछताछ के क्रम में यह पता चला है कि कुदाल से काटकर हत्या की गई है। शव को 6 हिस्सों में काट कर अलग-अलग स्थानों पर बोरे में बंद कर फेंका गया था और लोगों के भी इसमें शामिल होने की आशंका है। इस संदर्भ में जांच जारी है। प्रेम प्रसंग को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीएनए जांच के बाद ही शव की सही पहचान हो सकेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्याPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार