लाइव न्यूज़ :

Najafgarh mother murder: 58 वर्षीय मां को बेटी मोनिका, मंगेतर नवीन और दोस्त योगेश रात 2.18 बजे मारा, सीसीटीवी फुटेज में खुले राज, माथे, आंख और कलाई पर निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 19:05 IST

Najafgarh mother murder: पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोनिका, उसके मंगेतर नवीन कुमार और उनके दोस्त योगेश उर्फ ​​योगी के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनवीन नरेला का जबकि योगी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। आवासीय इमारत की चौथी मंजिल पर अकेली रहती हैं।पुलिस की एक टीम वहां पहंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गयी।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक महिला को उसकी मां की हत्या के आरोप में उसके मंगेतर और एक मित्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोनिका, उसके मंगेतर नवीन कुमार और उनके दोस्त योगेश उर्फ ​​योगी के रूप में की गई है। नवीन नरेला का जबकि योगी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उसे एक महिला ने फोन करके कहा कि घर के अंदर उसकी मां हैं, लेकिन वह कोई प्रत्युत्तर नहीं दे रही हैं, इसलिए वह चाहती है कि पुलिस वहां जाकर पता करे।

फोन करने वाली महिला ने अपना नाम मोनिका सोलंकी बताया और कहा कि उसकी 58 वर्षीय मां नजफगढ़ मेन मार्केट में एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल पर अकेली रहती हैं। फोन करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले ही उसने मां से मुलाकात की थी और वह एकदम ठीक थीं। इस पर पुलिस की एक टीम वहां पहंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गयी।

अंदर उन्हें महिला (सुमित्रा) शयनकक्ष के फर्श पर पड़ी मिली और उनके माथे, एक आंख और दोनों हाथों की कलाई पर चोट के निशान थे। एक अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी थी। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इमारत के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जिसमें उन्हें देर रात 2.18 बजे दो पुरुष और एक महिला फ्लैट में आते दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि महिला मोनिका थी, बाद में दोनों पुरुषों की पहचान नवीन और योगेश के रूप में की गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि संपत्ति के कारण हत्या की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?