लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर 6000 फॉलोअर, पति अमन को पसंद नहीं, रील बनाने से खफा होकर गला घोंटकर मारा, खुद जहर खाकर फंदा लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 17:48 IST

महिला अपने पति अमन (35) और नौ एवं पांच साल के दो बेटों के साथ पुरानी रोशनपुरा में किराये के मकान में रहती थी। अमन ई-रिक्शा चलाता है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि दंपति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के निवासी थे।घटना के संबंध में मंगलवार तड़के चार बजकर 23 मिनट पर नजफगढ़ थाने को सूचना मिली।अमन अपनी पत्नी के सोशल मीडिया के उपयोग और रील बनाने का विरोध करता रहता था।

नई दिल्लीः दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पत्नी के रील बनाने से खफा पति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद की जान देने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर दंपति के बीच लगातार तनाव रहता था। उनके अनुसार, महिला अपने पति अमन (35) और नौ एवं पांच साल के दो बेटों के साथ पुरानी रोशनपुरा में किराये के मकान में रहती थी। अमन ई-रिक्शा चलाता है।

एक अधिकारी ने बताया कि दंपति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के निवासी थे। इस घटना के संबंध में मंगलवार तड़के चार बजकर 23 मिनट पर नजफगढ़ थाने को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला मृत पाई गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच में पता चला है कि अमन अपनी पत्नी के सोशल मीडिया के उपयोग और रील बनाने का विरोध करता रहता था।

महिला खुद को सोशल मीडिया कलाकार बताती थी और उसके करीब 6,000 फॉलोअर थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों के बीच बहस बढ़ गई और अमन ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, उसने फंदा लगाकर और जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया और राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी का पुलिस हिरासत में उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम