लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या कर पति फरार, एक माह पहले ही हुआ था विवाह, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2021 14:32 IST

नागपुर में एमआईडीसी के भीमनगर में खलबली मच गई. मृतक दीप्ति अरविंद नागमोती (26) है जबकि आरोपी पति अरविंद अशोक नागमोती (30) है.

Open in App
ठळक मुद्देएमआईडीसी की एक कंपनी में बतौर वेल्डर काम करने वाला अरविंद नागमोती मूलत: चंद्रपुर निवासी है. विवाह के बाद से दोनों भीमनगर में किराए के मकान में रहने आए थे.अरविंद के हमेशा ही मोबाइल पर ही निमग्न रहने से दीप्ति को संदेह होने लगा.

नागपुरः वैलेंटाइन डे पर अनैतिक संबंधों को लेकर हुए विवाद में नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया. सोमवार तड़के इस सनसनीखेज वारदात की खबर फैलते ही एमआईडीसी के भीमनगर में खलबली मची हुई है.

मृतक दीप्ति अरविंद नागमोती (26) है जबकि आरोपी पति अरविंद अशोक नागमोती (30) है. एमआईडीसी की एक कंपनी में बतौर वेल्डर काम करने वाला अरविंद नागमोती मूलत: चंद्रपुर निवासी है. उसका 8 जनवरी को ही कुरखेड़ा (गढ़चिरोली) निवासी दीप्ति से विवाह हुआ था. विवाह के बाद से दोनों भीमनगर में किराए के मकान में रहने आए थे.

लेकिन अरविंद के हमेशा ही मोबाइल पर ही निमग्न रहने से दीप्ति को संदेह होने लगा. शादी के बाद भी पति अरविंद के प्रेम संबंध की भनक लगने से उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा था. इस संबंध में दीप्ति ने मायके में भी जानकारी दी थी. दीप्ति ने अरविंद पर अपनेअनैतिक संबंध खत्म करने के लिए दबाव डालने लगी.

मारपीट करने की जानकारी दी थी

इस बीच दीप्ति ने अपने भाई शुभम ठाकरे को भी फोन पर अरविंद द्वारा असहनीय मारपीट करने की जानकारी दी थी. रविवार की सुबह से ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू था. दीप्ति का जन्मदिन होने से शुभम ने उसे शुभकामना देने के लिए फोन किया था, उस दौरान भी दीप्ति का अरविंद से विवाद शुरू होने की आवाज शुभम को फोन पर सुनने को मिली थी.

शुभम ने दोबारा अपनी बहन दीप्ति को फोन किया लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं मिल रहा था. आखिर दोनों को समझाने के इरादे से शुभम अपने जीजा, भाई और अरविंद के पिता अशोक नागमोती को साथ लेकर नागपुर के लिए निकला. शुभम को नागपुर आते समय भी दीप्ति के फोन से कोई प्रतिसाद नहीं मिलने से किसी अनहोनी की आशंका सता रही थी.

अरविंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया

पलंग पर मृत पड़ी थी बहन सोमवार तड़के 1.20 बजे शुभम अन्य लोगों के साथ भीमनगर स्थित बहन के घर पहुंचा. लेकिन दीप्ति घर में पलंग पर मृत पड़ी थी. उसके नाक, मुंह पर खून दिख रहा था लेकिन अरविंद वहां दिखाई नहीं दिया. इसके बाद शुभम ने एमआईडीसी पुलिस थाने का रुख किया. उसकी शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस ने अरविंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.

मोबाइल रिकॉर्डिंग ने खोली पोल प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद शादी से पहले दूसरी बस्ती में किराए से रहता था. वहां एक युवती से उसके प्रेम संबंध बन गए थे. लेकिन दोनों का विवाह नहीं हो सका था. अरविंद के मोबाइल में शादी से पहले प्रेमिका से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सेव थी. एक दिन दीप्ति ने अरविंद के मोबाइल की रिकार्डिंग सुन ली थी.

दोनों के बीच खटास बढ़ गई थी

इसके बाद से ही दोनों के बीच खटास बढ़ गई थी. रविवार को भी उनके बीच जमकर विवाद हुआ था. आखिर अरविंद ने दीप्ति से मारपीट की, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. ब्रह्मपुरी में होने की मिली खबर एमआईडीसी के थानेदार युवराज हांडे ने कहा कि वारदात के बाद आरोपी अरविंद के ब्रह्मपुरी में होने की खबर मिली थी, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?