लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में तीन साल की बच्ची की मौत से तनाव, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 15:36 IST

नागपुर का मामलाः बालिका के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया. इसके बाद मेडिकल में तनाव की स्थिति हो गई.

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक बालिका कार्पोरेशन स्कूल के पास सक्करदरा निवासी अनिका शिवकुमार शाहू है.शनिवार को उसे परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया था.जैन मेडिकल कॉलेज की बालरोग विभाग प्रमुख डॉ. दीप्ति जैन ने बताया कि तीन वर्षीय बालिका जन्म से ही दिव्यांग थी.

नागपुरः मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक तीन साल की बालिका की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई. यह घटना रविवार दोपहर 3 बजे हुई.

बालिका के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया. इसके बाद मेडिकल में तनाव की स्थिति हो गई. मृतक बालिका कार्पोरेशन स्कूल के पास सक्करदरा निवासी अनिका शिवकुमार शाहू है. अनिका को दौरे आते थे. इसके चलते शनिवार को उसे परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया था.

रविवार को पालकों के छुट्टी मांगने पर डॉक्टरों ने लिखित में देने पर डिस्चार्ज करने का आश्वासन दिया. डिस्चार्ज के पहले रविवार को दोपहर 3 बजे अस्पताल के कर्मचारी ने बालिका को इंजेक्शन दिया. इसके कुछ देर बाद ही अनिका की मृत्यु हो गई. बच्ची की मौत से आहत परिजनों ने अनिका को गलत इंजेक्शन दिए जाने से मौत होने का आरोप लगाया.

सूचना मिलने पर अजनी पुलिस मेडिकल पहुंची. बालिका के पिता शिवकुमार फूलचंद शाहू (30) की शिकायत सुनने के बाद मामला सक्करदरा पुलिस को स्थानांतरित किया गया. सक्करदरा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बोल सकूंगी: जैन मेडिकल कॉलेज की बालरोग विभाग प्रमुख डॉ. दीप्ति जैन ने बताया कि तीन वर्षीय बालिका जन्म से ही दिव्यांग थी. उसे दौरे पड़ते थे. इसके पहले कई बार उनका अस्पताल में इलाज हुआ. शनिवार की शाम को उसे दौरे पड़ना शुरू हुए.

आज इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई. उनके पिता की शिकायत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बोल पाऊंगी. रविवार को उसे एंटीबायोटिक का इंजेक्शन दिया गया था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए