लाइव न्यूज़ :

विवाहित प्रेमिका के लिए खुदकुशी का प्रयास, फेसबुक फ्रेंडशिप में वाकया, पुलिस परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2021 21:11 IST

जख्मी आरोपी दीपक संजय पाटिल (27) येनगांव, जलगांव है. दीपक जलगांव में वाहन चालक का काम करता है. बेलतरोड़ी निवासी 35 वर्षीय विवाहिता का पति चाय-पान की टपरी चलाता है.

Open in App
ठळक मुद्देविवाहिता की दो साल पहले फेसबुक पर दीपक से मित्रता हुई थी. दोनों के बीच चैटिंग होने लगी. इसी दौरान प्रेम संबंध स्थापित हो गए. वीडियो कॉलिग की मदद से एक-दूसरे से बात करने लगे.

नागपुरः विवाहित प्रेमिका के अपने साथ चलने से इनकार करने पर एक युवक ने खुद पर चाकू से वार कर खुदकुशी का प्रयास किया.

यह वाकया बेलतरोड़ी थाने के तहत हुआ. फिल्मी तर्ज पर हुआ यह मामला पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है. जख्मी आरोपी दीपक संजय पाटिल (27) येनगांव, जलगांव है. दीपक जलगांव में वाहन चालक का काम करता है. बेलतरोड़ी निवासी 35 वर्षीय विवाहिता का पति चाय-पान की टपरी चलाता है.

विवाहिता की दो साल पहले फेसबुक पर दीपक से मित्रता हुई थी. दोनों के बीच चैटिंग होने लगी. इसी दौरान प्रेम संबंध स्थापित हो गए. वीडियो कॉलिग की मदद से एक-दूसरे से बात करने लगे. दीपक ने विवाहिता को शादी करने का झांसा दिया. उसके प्रेम के चक्कर में फंसकर विवाहिता दो बच्चों को पति के पास छोड़कर 30 जुलाई 2020 को दीपक के साथ चली गई.

उसके पति की शिकायत पर बेलतरोड़ी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया. खोजबीन के दौरान पुलिस को विवाहिता के दीपक के साथ जलगांव में होने का पता चला. पुलिस वहां पहुंच गई. पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद विवाहिता ने लौटने से इनकार कर दिया. इस पर पुलिस दल बैरंग लौट आया.

बच्चों की याद सताने से कुछ दिन पहले विवाहिता नागपुर लौट आई. वह पति के साथ रहने लगी. तीन-चार दिन पहले दीपक भी यहां आया. वह अपने साथ चलने के लिए विवाहिता पर दबाव डालने लगा. विवाहिता ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया लेकिन दीपक को दो-चार दिन अपने ही घर में रहने को कहा.

यहां रहने के दौरान भी दीपक विवाहिता पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा. विवाहिता के इनकार करने पर दीपक ने सोमवार की सुबह सब्जी काटने के चाकू से खुद पर वार कर लिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. विवाहिता के पति की सूचना पर बेलतरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. उसने दीपक को अस्पताल पहुंचाया. उसके खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए