लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में चढ़ने से गई महिला की जान, दोनों पैर कटे, नागपुर स्टेशन की घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 21:11 IST

हादसा नागपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 9.10 बजे हुआ. मृतक महिला का नाम पुष्पमाला सुधाकर ओटे (52) है. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर से पांढुर्णा जाने के लिए पुष्पमाला ओटे आज सुबह नागपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची.ट्रेन क्रमांक 02721 हैदराबाद-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई.डी-1 कोच में चढ़ना था. वे ट्रेन के रुकने के पहले ही इस कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी.

नागपुर: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय एक महिला गिरकर ट्रैक के नीचे आ गई. इससे उसके दोनों पैर कट गए. उन्हें तुरंत ही मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. यह हादसा नागपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 9.10 बजे हुआ. मृतक महिला का नाम पुष्पमाला सुधाकर ओटे (52) है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से पांढुर्णा जाने के लिए पुष्पमाला ओटे आज सुबह नागपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची. इतने में ट्रेन क्रमांक 02721 हैदराबाद-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई.

इस ट्रेन में उन्हें डी-1 कोच में चढ़ना था. वे ट्रेन के रुकने के पहले ही इस कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी. तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह से होकर नीचे गिर गई. इससे ट्रेन के पहिये की चपेट में आने से उनके दोनों पैर घुटने के पास से कट गए. इससे उनका काफी खून बहने लगा.

प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बूट पॉलिश करने वाले हीरालाल कमधरे, राजीन मोहरे ने पुष्पमाला को बाहर निकाला. इस घटना की सूचना उपस्टेशन प्रबंधक वाणिज्य कार्यालय ने रेलवे अस्पताल को दी. अस्पताल की एम्बुलंेस से ओटे को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन उपचार के दौरान यहां उनकी मौत हो जाने की जानकारी रेलवे पुलिस ने दी. 

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

महिला ने फांसी लगाकर जान दी भिवापुर समीपस्थ ग्राम मांगली (जगताप) में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक ज्योत्सना देवीदास बोबड़े (28) है. घटना बुधवार 24 फरवरी की शाम करीब 4:45 बजे उजागर हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीदास बालकृष्ण बोबड़े (32) का 2019 में ग्राम मुर्जा, जि. चंद्रपुर निवासी विलास तिवाड़े की बेटी ज्योत्सना के साथ विवाह हुआ था. उन्हें छह माह की बेटी है.

ज्योत्सना का यह दूसरा विवाह है. उसका पति देवीदास माता-पिता के साथ खेत गया था. उसका सब्जी-भाजी का व्यवसाय है. शाम को वह खेत से घर पहुंचा. जोत्सना को आवाज लगाने पर कोई प्रतिसाद नहीं मिला. घर के भीतर कमरे में देखने पर उसे बेटी झूले में सोई दिखाई दी. दूसरे कमरे में झांकने पर जोत्सना का शव छत पर नायलॉन की रस्सी से बंधे फंदे पर झूलता नजर आया.

सूचना मिलने पर भिवापुर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया. ज्योत्सना की खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है. भिवापुर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. एसडीपीओ (उमरेड) भीमराव टेढ़े ने मांगली पहुंचकर घटना का जायजा लिया. एपीआई शरद भस्मे मामले की जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :नागपुरभारतीय रेलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा