लाइव न्यूज़ :

350 सीसीटीवी खंगाले, एटीएम तोड़कर नकदी चुराने वाली अंतराज्यीय गैंग सरगना खुर्शीद अहमद निसार अहमद गिरफ्तार, 4 साथी फरार

By फहीम ख़ान | Updated: September 10, 2025 20:34 IST

डीसीपी निकेतन कदम के मार्गदर्शन में जरीपटका पुलिस ने परिसर के 350 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले.

Open in App
ठळक मुद्देसुबह घटना का पता चलने पर जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया.फरार साथियों की खोज में एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई है.17,400 रुपए किराये के घर में रखे होने का बताया.

नागपुरः एटीएम फोड़कर नकदी चुराने वाली अंतराज्यीय गैंग का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा है. जरीपटका पुलिस ने खुर्शीद अहमद निसार अहमद (55) प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है. उसके चार साथी फरार है. जरीपटका के पाटणकर चौक पर एसबीआई का एटीएम है. 4 सितंबर की रात गैस कटर की मदद से एटीएम काटकर 8.12 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे. सुबह घटना का पता चलने पर जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया. डीसीपी निकेतन कदम के मार्गदर्शन में जरीपटका पुलिस ने परिसर के 350 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले.

इसके आधार पर पुलिस खुर्शीद तक पहुंची. हिरासत में लेने पर उसने साथियों की मदद से वारदात को अंजाम देने का कबूल किया. उसने 17,400 रुपए किराये के घर में रखे होने का बताया. यह राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली. फरार साथियों की खोज में एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई है.

अलग-अलग शहरों में देते हैं वारदात को अंजाम

खुर्शीद और साथी गैस कटर की मदद से एटीएम काटकर नकदी चुराते हैं. वह अलग-अलग शहरों में घूमकर वारदात को अंजाम देते हैं. मुंबई और ठाणे परिसर में ही इस टोली के खिलाफ 2525 से अधिक मामले दर्ज है. इस रैकेट का सूत्रधार खुर्शीद है. उस पर दर्ज अधिकांश मामले वाहन चोरी के हैं.

वह मुंबई-पुणे से वाहन चुराकर उत्तर प्रदेश में बेचता था. उसकी खोज में मुबई-ठाणे पुलिस ने कई मर्तबा प्रतापगढ़ में दबिस दी है. वह पुलिस को आसानी से भरोसे में लेकर खाली हाथ जाने के लिए मजबूर करता देता था.

उ.प्र. की सड़कों पर दौड़ रहे चोरी के वाहन

रैकेट द्वारा चुराए गए कई चार पहिया वाहन उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दौड़ रहे हैं. रैकेट से उसने काफी संपति बनाई है. प्रतापगढ़ में आलीशान मकान है. वह सालों से नागपुर में सक्रिय है. उसने 2016 में यशोधरा में प्लाट खरीदा था. इस पर मकान का निर्माण कर रहा है.

देखभाल के दौरान अपराध को अंजाम दे रहा है. फरार साथी उसके रिश्तेदार है. कार्रवाई डीसीपी निकेतन कदम, एसीपी सत्यवीर बंडीवार, पीआई अरुण क्षीरसागर, एपीआई आशीष मोरखेड़े, पीएसआई मारुति जांगलीवाड़े तथा उनकी टीम ने की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?